Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

राशन कार्ड में आधार सीडिंग 10 दिसम्बर तक

वन नेशन वन राशनकार्ड योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों की आधार सीडिंग का कार्य किया जा रहा है। इसकी तिथि को 10 दिसम्बर तक बढ़ा दिया गया है।
जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बताया कि जिले मे आधार सीडिंग के कार्य में उचित मूल्य दुकानदार तथा ई-मित्र संचालक मुख्य भूमिका निभा रहे है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थी स्वयं अथवा उचित मूल्य दुकानदारों की सहायता से गांव मे स्थित या नजदीकी ई-मित्रों के माध्यम से अपने आधार कार्ड की जानकारी देकर राशन कार्ड में आधार कार्ड सीडिंग निःशुल्क करवा सकते है। आधार कार्ड सीडिंग कार्य के लिए उचित मूल्य दुकानदारों एवं ई-मित्र संचालकों को विभाग द्वारा प्रत्येक लाभार्थी की प्रविष्टि के लिए 1-1 रूपये का भुगतान किया जावेगा।
उपभोक्ताओं के राशन कार्ड में आधार सीडिंग के बाद वन नेशन वन राशन कार्ड योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। यदि किसी परिवार का कोई भी सदस्य जिले से बाहर मजदूरी अथवा शिक्षा के लिये माईग्रेट करता है तो वहां पर भी उचित मूल्य की दुकान से राशन सामग्री प्राप्त कर सकेगा। वन नेशन वन राशन कार्ड योजना का लाभ उठाने के लिए आधार सीडिंग का कार्य करवाया जा रहा है। शेष रहे लाभार्थियों को आधार सीडिंग से जोड़ने के लिये 10 दिसम्बर तक कार्यवाही की जायेगी।

Aadhaar seeding in ration card till 10 December
जिले मे आधार सीडिंग कार्य के तहत उपभोक्ताओं के राशन कार्डों में जिन सदस्यों का आधार कार्ड सीड नहीं है उनकी सूची जिला रसद अधिकारी द्वारा उचित मूल्य दुकानदारों को उपलब्ध करवायी जा चुकी है। उपभोक्ता उचित मूल्य दुकानदार को अपना आधार कार्ड नंबर व मोबाईल नंबर की सूचना उपलब्ध करवायेंगे। उचित मूल्य दुकानदार इन सूचियों को ई-मित्र पर उपलब्ध करवाकर वंचित सदस्यों के आधार सीडिंग करवाना सुनिश्चित करेंगे। इसके लिये जिले मे समस्त उपखण्ड अधिकारियों को अपने क्षेत्र के लिये नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
कलेक्टर ने सम्बन्धित अधिकारी, उचित मूल्य दुकानदार एवं ई-मित्र कियोस्कधारी इसे अभियान व मिशन मोड़ में लेकर कार्य सम्पादित करना सुनिश्चित करेंगे। यह कार्य उपभोक्ता के लिये निःशुल्क है, उन्हें इस कार्य के लिये कोई राशि नहीं देनी है। यदि कोई उचित मूल्य दुकानदार/ई-मित्र धारक इस कार्य के लिये राशि लेता है तो उसके विरूद्व सक्षम अधिकारी द्वारा सख्त कार्यवाही की जावेगी। इसमे किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !