Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

स्वास्थ्य पोषण दिवस मनाया

जिला सवाई माधोपुर के गंगापुर शहरी क्षेत्र में शहरी स्वास्थ्य पोषण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिलें में विभिन्न चिकित्सा संस्थानों व आंगनबाड़ी केन्द्रों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया। निदेशालय से प्राप्त दिशा-निर्देशानुसार गर्भवती महिलाओं व बच्चों को टीकाकरण की सेवाएं एएनएम/एलएचवी/जीएनएम एवं आशा सहयोगिनियों द्वारा जिले के शहरी क्षेत्र में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हिंगोटिया एवं उदेई मोड़ गंगापुर सिटी एवं उप जिला अस्पताल व उनके परिक्षेत्र में आने वाली आंगनबाडी केन्द्रों पर सेवाएं प्रदान की गयी।
शहरी कार्यक्रम प्रबन्धक विनोद शर्मा ने बताया कि शहरी स्वास्थ्य पोषण दिवस पर शहरी क्षेत्र के आंगनबाडी केन्द्र संख्या 39 प्रथम, 15 द्वितीय, उपजिला अस्पताल, यूपीएचसी हिंगोटिया व उदेई मोड़ के टीकाकरण सत्रों की माॅनिटरिंग की गई।

Health nutrition day celebrated in Sawai Madhopur
प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डाॅ. दिनेश चन्द गुप्ता यूपीएचसी उदेई मोड़ के पब्लिक हैल्थ मैनेजर भंवर सिंह राजपूत, नजमा बानो एवं इसके माईक्रोप्लान हेतु एसीडीईओ विकास कुमार गुप्ता व सौरभ अग्रवाल से चर्चा कर शहरी क्षेत्र में 0-5 वर्ष तक के छूटे हुए सभी बच्चों को टीकाकृत करने के बारे में जानकारी प्रदान की। साथ ही शहरी परिक्षेत्र में कोविड-19 के सैम्पल संस्था पर लेने हेतु एवं उनकी संख्या में वृद्वि करने हेतु चर्चा की गई। इस अवसर पर यूपीएचसी हिंगोटिया व उदेई मोड़ के वित्तीय प्रगति को बढ़ाने हेतु चर्चा की गई।
इस दौरान एएनएम अल्का गोयल, आशीष गुप्ता, सुरेन्द्र शर्मा वैक्सीनेटर आदि उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !