Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

चिकित्सा राज्य मंत्री ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री डाॅ. सुभाष गर्ग ने गुरूवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। चिकित्सकों, नर्सिंंग स्टाफ, ओपीडी में आये लोगों और आईपीडी में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों और सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
डाॅ. गर्ग ने पीएमओ डाॅ.बी.एल. मीना को निर्देश दिये कि पीपीपी माॅडल पर या जन प्रतिनिधि के स्थानीय विकास फंड से अतिरिक्त डायलिसिस मशीनों की व्यवस्था करें। जिला अस्पताल में वर्तमान में 3 डायलिसिस मशीनें उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने भरतपुर जिला अस्पताल में अपने विधायक फंड से डायलिसिस की 9 मशीनों की व्यवस्था की है। उन्होंने निर्देश दिये कि इनमें से 1-1 मशीन एचआईवी रोगी, हेपेटाइटिस और डाइबिटिज रोगी के लिये रिजर्व रखें क्योंकि डायबिटिज रोगियों को कोरोना में आम व्यक्ति के मुकाबले ज्यादा काॅम्पलिकेशन आ रही हैं।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने बताया कि कोरोना पाॅजिटिव से नेगेटिव हो चुके व्यक्ति का मानसिक स्वास्थ्य ठीक रखने तथा उसका मनोबल बढ़ाने के लिये मनोरोग विशेषज्ञ और आयुर्वेद चिकित्सकों की ड्यूटी लगायी जाये। मनोरोग विशेषज्ञ उसका मनोबल बढ़ाए, आयुर्वेद चिकित्सक उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि के लिये काढ़ा व अन्य औषधि दे। उन्होंने जिला अस्पताल परिसर में संचालित आयुर्वेद चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया।
डाॅ. गर्ग ने जिला अस्पताल में संचालित कोरोना जाॅंच लैब का अवलोकन किया तथा स्टाफ की सराहना की। पीएमओ ने बताया कि अब स्टाफ और कन्ज्यूमेबल की कमी नहीं है तथा सवाई माधोपुर के साथ ही गंगापुर सिटी से लिये गये सैम्पल को भी कोटा या जयपुर भेजने के बजाय यहीं जाॅंचा जायेगा। डाॅ. गर्ग ने बताया कि कोरोना काल के बाद इस लैब का उपयोग 110 प्रकार की अन्य जाॅंचों में किया जायेगा।

Minister of State for Medicine dr. subhash garg inspected Sawai Madhopur hospital
जिला अस्पताल में निर्मित ऑक्सीजन उत्पादन ईकाई तथा मिनीफोल्ड ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करने के बाद डाॅ. गर्ग ने बताया कि ऑक्सीजन की उपलब्धता पर्याप्त है, बेड पर वेंटिलेटर तक सप्लाई पर निगरानी के लिये मल्टी लेवल माॅनिटरिंग सिस्टम चाक चैबंद रखें।
डाॅ. गर्ग ने निर्देश दिये कि रैफर करते समय पूर्ण विवेक से काम करें। ऐसा नहीं हो कि रैफरल रोगी की रास्ते में ही हालत बिगड़ जाये। अस्पताल में बहुत योग्य चिकित्सक हैं। उपलब्ध संसाधनों का श्रेष्ठ इस्तेमाल कर यहीं उपचारित करने का प्रयास करें। जिस मामले में रैफर करना आवश्यक है, बेझिझक करें।
डाॅ. गर्ग ने अस्पताल परिसर में 1.9 करोड़ रूपये लागत से बन रहे 10 आवासीय क्वार्टर का निरीक्षण किया। इनमें से 2 चिकित्सकों के लिये तथा 4-4 पेरा मेडिकल स्टाफ तथा सहायक कार्मिकों के लिये बनाये जा रहे हैं। डाॅ. गर्ग ने निर्देश दिये कि इन क्वार्टरों में स्टाफ का रहना सुनिश्चित करें। उन्होंने 1.5 करोड़ रूपये लागत से निर्मित किये जा रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तथा सुलभ काॅम्पलेक्स का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में सफाई और ड्रेनेज व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिये।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने मदर मिल्क बैंक में सफाई और साज-सज्जा की प्रशंसा की तथा प्रभारी ममता मीणा की हौसला अफजाई की। इसी प्रकार 14 बेड वाले मदर-न्यू बोर्न बेबी केयर यूनिट का अवलोकन कर इसे भी बहुत बढ़िया संचालित बताया।
डॉ. गर्ग ने सीएमएचओ डाॅ. तेजराम मीणा और पीएमओ से कोरोना संक्रमण की जिले में ताजा स्थिति की समीक्षा की। सीएमएचओ ने बताया कि दूसरी पीक अवसान पर है। जिले में अभी 147 कोरोना पाॅजिटिव हैं। जिला अस्पताल में 64 बेड कोरोना डेडिकेटेड हैं, इनमें से 4 आईसीयू के हैं। जिला अस्पताल में अभी 6 कोरोना पाॅजिटिव भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि आईसीयू में 10 अतिरिक्त वेंटिलेटर हैं। अधिकांश मरीजों को वेंटिलेटर की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। डाॅ. गर्ग ने बताया कि संक्रमण कम हो रहा है लेकिन सैम्पलिंग और जागरूकता जन आंदोलन में ढिलाई नहीं बरती जाये। उन्होंने वैक्सीन से जुड़ी तैयारियों का भी फीडबैक लिया।
डाॅ. गर्ग ने ऑपरेशन थियेटर को छोडकर प्रत्येक वार्ड का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। मेडिकल वार्ड में भर्ती अजय के परिजनों ने बताया कि कोई भी दवा बाहर से नहीं लानी पड़ रही। चिकित्सक भी हर 2 घंटे में राउंड पर आ रहे हैं।
डाॅ. गर्ग ने अस्पताल परिसर में संचालित इन्दिरा रसोई का निरीक्षण किया। रजिस्ट्रेशन कम्प्यूटर का निरीक्षण किया तो 21 व्यक्तियों द्वारा भोजन करने की बात सामने आयी। हाउसिंग बोर्ड निवासी खुशीराम ने बताया कि उसने 8 रूपये शुल्क का भुगतान नहीं किया है। रसोई संचालक ने बताया कि गरीब और बेसहारा के पेटे के 8 रूपये कई बार भामाशाह दे देते हैं और कई बार संचालक स्वयं इसका भार उठाती है। डाॅ.गर्ग ने बर्तन, भोजन बनाने के कक्ष का भी अवलोकन किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !