Thursday , 23 April 2026
Breaking News

जिले में कोविड-19 का तीन स्थानों पर वैक्सीनेशन हुआ शुरू

कोविड-19 के टीकाकरण महाभियान का राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर शुभारंभ के साथ ही जिले में टीकाकरण का शुभारंभ आज शनिवार को हुआ। जिले में जिला अस्पताल, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बजरिया एवं उप जिला अस्पताल गंगापुर सिटी में प्रथम चरण में टीकाकरण का कार्य शुरू हुआ।
जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने सामान्य चिकित्सालय में कोविड-19 टीकाकरण अभियान का जिले में शुभारंभ किया। जिले के सामान्य चिकित्सालय में पहला टीका सीएमएचओ डाॅ. तेजराम मीना को एवं इसके बाद पीएमओ डाॅ. बीएल मीना को लगाया गया। इसी प्रकार गंगापुर में पहला टीका पीएमओ डाॅ. दिनेश गुप्ता को तथा बजरिया पीएचसी में विनोद कुमार को लगाया गया।
जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन एवं जिला परिषद के सीईओ रामस्वरूप चौहान ने जिला अस्पताल में उपस्थित रहकर टीकाकरण अभियान का जायजा लिया तथा कार्मिकों एवं टीका लगवाने वाले लाभार्थियों का हौंसला बढ़ाया। वहीं कोविड-19 के टीकाकरण शुभारंभ से प्रथम चरण में हैल्थ वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण शुरू होने से हेल्र्थ वर्कर्स एवं आमजन में उत्साह दिखाई दिया।

Vaccination of covid-19 started in Sawai Madhopur
जिला चिकित्सालय के कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर पर जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन, जिला परिषद के सीईओ आरएस चौहान, एसडीएम सवाई माधोपुर कपिल शर्मा, सीएमएचओ डाॅ. तेजराम मीना, पीएमओ डाॅ. बीएल मीना, आरसीएचओ डाॅ. कमलेश शर्मा, डब्ल्यूएचओ के राजेश जैन, सुधीन्द्र शर्मा, डीएम एंड एनओ नवल किशोर, डाॅ. एसएन अग्रवाल, डाॅ. अंजनी मथुरिया सहित चिकित्सा विभाग के कार्मिक उपस्थित रहे। टीकाकरण केन्द्र पर लाभार्थियों का पहचान सत्यापन, तापमान मापन, ओटीपी से पंजीयन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद वैक्सीनेशन रूम में वैक्सीन लगाने, बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में जानकारी दी गई। इसके बाद तीस मिनट तक निगरानी कक्ष में रखा गया। यहां एईएफआई टीम भी उपस्थित थी। जिला कलेक्टर ने बताया कि जिले में कोविशील्ड वैक्सीन की 8990 डोज आ चुकी है। जिन्हे टीका लगाया गया है, उनको दूसरी डोज 28 दिन बाद लगाई जाएगी।
कोविड-19 टीकाकरण अभियान के प्रथम दिवस शनिवार को टीकाकरण के लिए 274 का पंजीयन किया गया था। सीएमएचओ ने बताया कि सभी के पास एसएमएस से संदेश पहुंचने के साथ सभी प्रक्रिया कोविन एप के माध्यम से की गई।
जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने जिला चिकित्सालय में टीकाकरण का शुभारंभ करने के बाद शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बजरिया में पहुंचकर टीकाकरण कार्य का निरीक्षण किया। यहां भी उन्होंने प्रक्रिया को जांचा तथा लाभार्थियों से संवाद किया। इस दौरान जिला परिषद के सीईओ आरएस चौहान भी मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !