भरतपुर जिले के रूपवास में जहरीली शराब से लोगों की मौत होने के बाद पुलिस व आबकारी विभाग हरकत में आया है। पुलिस व आबकारी विभाग आए दिन हथकड़ शराब बनाए जाने वाले ठिकानों पर दबिश दे रहा है। इसी के तहत खण्डार क्षेत्र के गांव काछड़ा में हथकड़ा शराब बनाए जाने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की।

थानाधिकारी दिग्विजय सिंह ने बताया काछड़ा में हथकड़ा शराब बनाएं जाने की सूचना पर एएसआई राजबब्बर सिंह, हैड कांस्टेबल मोहन लाल, कांस्टेबल जगदीश मय जाप्ता काछड़ा गांव में गए और वहां गांव के बाहर बन रही हथकड़ शराब को नष्ट किया। पुलिस ने बताया कि 150 लीटर शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया था। इस दौरान शराब बनाने वाले मौके से भाग गए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया