Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

कोरोना मुक्त हुआ सवाई माधोपुर

ज्यादा से ज्यादा सैम्पल लेने की नीति और कोरोना जागरूकता जन आंदोलन में जन भागीदारी बढ़ाने का सुखद परिणाम अब सामने आ रहा है। सवाई माधोपुर जिला जनवरी माह के अंतिम दिन कोरोना मुक्त हो चुका है। सवाई माधोपुर जिले में अब एक भी एक्टिव कोरोना पॉजिटिव नहीं हैं। जिले में गत 8 दिनों में एक भी पॉजिटिव नहीं मिला है। जिले के चिकित्सालयों या होम आइसोलेशन में कोरोना का एक भी मरीज नहीं है।
जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन के नेतृत्व में चिकित्सा विभाग की टीमों ने बेहतर कार्य करते हुए जिले को कोरोना से मुक्त करने में बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने 1 दिसम्बर को पदभार ग्रहण करते ही जिला अस्पताल में कोरोना जॉंच लैब को तुरन्त शुरू करवाया तथा सैम्पल की संख्या बधाई। जिला अस्पताल में जॉंच होने से जिस सैम्पल की रिपोर्ट 3 या 4 दिन में मिल रही थी, उसकी रिपोर्ट 24 घण्टे के भीतर मिलने लगी। इससे पॉजिटिव को समय पर उपचार मिला, उनकी हालत नहीं बिगड़ी तथा उनके सम्पर्क में आये लोगों की भी तुरन्त जॉंच की गई। जिला कलेक्टर ने “जितनी जॉंच, उतना नियंत्रण” पॉलिसी को अपनाया। उनका मानना था कि ज्यादा जॉंच होने पर ज्यादा पॉजिटिव आएंगे, इससे जिले के चिकित्सा आधारभूत ढॉंचें पर कार्यभार बढ़ेगा, लेकिन उनका यह भी मानना रहा कि जॉंच कम की गई तो हम अंधेरे में रहेंगे, समय पर मरीज की पहचान, जॉंच और उपचार नहीं होने पर कभी भी स्थिति खराब हो सकती है।

Sawai Madhopur is free from corona virus
जिले में जनवरी माह में अब तक 35 पॉजिटिव मिले हैं जबकि दिसम्बर में 409 पॉजिटिव मिले थे। गत मार्च माह में 57 सैम्पल लिये गये थे लेकिन 1 भी पॉजिटिव नहीं मिला। अप्रेल में 1810 सैम्पल में से 8, मई में 2060 सैम्पल में 12, जून में 2473 सैम्पल में 79 पॉजिटिव मिले। जुलाई में 8961 सैम्पल में से 98, अगस्त में 14 हजार 572 सैम्पल में से 418 तथा सितम्बर में 16 हजार 48 सैम्पल में से 580 पॉजिटिव मिले। अक्टूबर माह 7 हजार 575 सैम्पल में से 225 पॉजिटिव मिले, नवम्बर माह में 6 हजार 126 सैम्पल में से 538 पॉजिटिव मिले।
कोरोना जागरूकता जन आंदोलन को आमजन के बीच ले जाने से लोगों ने मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग की स्वेच्छा से पालना की जिसका परिणाम ये आया कि जनवरी 2021 के अन्तिम दिन जिला कोरोना फ्री हो गया।
जिले में आठ दिनों से एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं आया है। जनवरी माह की 1, 2, 4, 9, 11 तारीख को 4-4 पॉजिटिव, 3, 15, 17, 21, 23 तारीख को 1-1 पॉजिटिव मिले। 5 और 7 जनवरी को 3-3 पॉजिटिव, 12 जनवरी को 2 पॉजिटिव मिले। जनवरी माह की 8, 10, 13, 14, 18, 19, 20, 22, 24, 25, 26, 27, 28, 29, 30, 31 तारीख को एक भी पॉजिटिव नहीं मिला। जो दो पॉजिटिव थे, वो भी नेगेटिव हो गए।
जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने जिले को कोरोना मुक्त बनाने के दिशा में कदम बढ़ाने के लिए लोगों के सहयोग की प्रसंशा करते हुए आग्रह किया है कि कोरोना का वैक्सीनेशन जिले में चल रहा है। उन्होंने लोगों से इस दौर में ढिलाई नहीं बरतने, कोरोना गाइडलाइन एवं प्रोटोकॉल की पालना करते हुए जिले को लगातार कोरोना मुक्त बनाए रखने में भागीदार बनने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि खतरा अभी टला नहीं है, इसलिए नो मास्क-नो एंट्री, निर्धारित सामाजिक दूरी और बार-बार हाथ धोने सहित अन्य सावधानियां अभी हमें बरतनी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !