Saturday , 7 March 2026
Breaking News

कलेक्टर ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुंडेरा का निरीक्षण

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुंडेरा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांचा। उन्होंने कोविड-19 के तीसरे चरण के टीकाकरण अभियान के तहत व्यवस्थाओं एवं किए जा रहे टीकाकरण की जानकारी ली तथा चिकित्सा अधिकारियों एवं लाभार्थियों से फीडबेक लिया।
कलेक्टर ने चिकित्सा केन्द्र के प्रभारी चिकित्सक, ब्लॉक सीएमएचओ को निर्देश दिए कि मोबिलाइजेशन का कार्य धीमा चल रहा है। इसलिए ग्राम स्तरीय या ग्राम पंचायत स्तरीय कर्मचारी, अधिकारियों को विशेष संपर्क करके प्रेरित करें, जिससे वे अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। टीकाकरण स्थल पर जहां एक वेरीफायर है वहां एक अतिरिक्त वेरीफेयर की व्यवस्था करें। कलेक्टर ने सभी टीकाकरण केन्द्रों के लिए निर्देश दिए कि ऑब्जर्वेशन रूम में एक चिकित्सक आवश्यक रूप से उपलब्ध रहें तथा लोगों की काउंसलिंग करें और उन्हें यह बताएं कि सेकंड डोज के लिए कब आना है।

Collector inspected community health center Kundera in sawai madhopur

कलेक्टर ने कुंडेरा में वैक्सीनेशन के कार्य को गहनता से देखा। उन्होंने वैक्सीेनेशन के लिए आने वाले लाभार्थियों को वैटिंग रूम में बिठाना, वेरिफाई करना, टीकाकरण करवाना तथा टीकाकरण के बाद आब्जर्वेशन के लिए एईएफआई निगरानी में रखने एवं दिए जाने वाले निर्देशों की जानकारी ली। कलेक्टर ने लाभार्थियों से भी संवाद किया तथा टीकाकरण के संबंध में किसी प्रकार का भ्रम नहीं रखने तथा दूसरे लोगों को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।

कलेक्टर ने जांची सीएचसी की व्यवस्थाएंः कलेक्टर ने टीकाकरण कार्य के निरीक्षण के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की व्यवस्थाओं को जांचा। उन्होंने केन्द्र की प्रयोगशाला में की जाने वाली जांचों के संबंध में जानकारी ली। प्रयोगशाला की सक्शन मशीन, सीवीसी मशीन एवं अन्य उपकरणों के बारे में जानकारी ली तथा इन्हें चलवाकर देखा। इसी प्रकार लेबर रूम तथा डिलीवरी के संबंध में जानकारी ली। केन्द्र पर मिलने वाली नि:शुल्क दवा, उपलब्ध दवाईयों की स्थिति, प्रतिदिन के ओपीडी आदि के संबंध में जानकारी ली। कार्मिकों की उपस्थिति तथा अन्य व्यवस्थाओं को गहनता से देखकर कलेक्टर ने चिकित्सकों से मरीजों को सहजता एवं सेवा भाव से चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। इस मौके पर उपखंड अधिकारी कपिल शर्मा भी उनके साथ थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !