Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

कलेक्टर ने कुंडेरा में की जनसुनवाई

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने आज मंगलवार को पंचायत समिति सवाई माधोपुर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र कुंडेरा में जन सुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनी तथा मौके पर ही अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने कुंडेरा में जनसुनवाई के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत में समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र देकर उसकी रसीद अवश्य प्राप्त करें।
कलेक्टर ने उपस्थित लोगों से कोरोना एडवाईजरी का पालन करने की बात कही। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी 2022 को 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले तथा 45 से 59 वर्ष की आयु के गंभीर रोगियों से ग्रसित लोगों के भी कोविड-19 का टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। इस संबंध में लोगों में किसी प्रकार का भ्रम नहीं होना चाहिए। उन्होंने लोगों से संबंधित पात्रों को टीकाकरण करवाने का आग्रह किया। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभार्थियों से आवास के कार्य पूरा करवाने का आग्रह किया। इसी प्रकार स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण के लिए भी लोगों को प्रेरित किया।
जन सुनवाई के दौरान कलेक्टर ने खाद्यान्न सुरक्षा, पेंशन एवं बेरोजगारी भत्ते जैसी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। उन्होंने लोगों से संवाद कर महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना में कार्य प्राप्त करने, नरेगा जॉब कार्ड बनाने में कोई परेशानी तो नहीं है के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
जनसुनवाई के प्राप्त आवेदनों पर कलेक्टर ने तुरंत संबंधित विभाग के अधिकारियों को यथासंभव मौके पर ही समस्या निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने कहा कि सभी लोग आपसी समझ-बूझ तथा सद्भाव के साथ रहे। उन्होंने कहा कि झूठे मुकदमे दर्ज करवाने से बचे। जन सुनवाई के दौरान उपखंड अधिकारी सवाई माधोपुर कपिल शर्मा, विकास अधिकारी रामावतार मीणा, बिजली निगम के अधिशासी अभियंता एसके जैन, संयुक्त निदेशक पशुपालन डॉ ओमप्रकाश गुप्ता, सीडीईओ रामकेश मीना सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Collector public hearing in kundera sawai madhopur

कलेक्टर ने दिखाई सहृदयताः जन सुनवाई के दौरान कुंडेरा के तरूण माथुर ने कलेक्टर को अपने बेटे की गंभीर बीमारी के बारे में बताया। इस पर कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने सहृदयता दिखाते हुए बच्चे के उपचार के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए एसएमएस अस्पताल जयपुर के अस्पताल अधीक्षक को उनकी तरफ से पत्र लिखकर समुचित उपचार की व्यवस्था करवाने बात कही। इसी प्रकार गांव के बागरियां जाति के लोगों द्वारा उनको आबादी क्षेत्र में आवास के लिए जगह देने की मांग पर ग्राम विकास अधिकारी को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी प्रकार कुंडेरा के लिए जनता जल मिशन के तहत पेयजल के लिए 159.10 लाख रूपए के प्लान बनाकर स्वीकृत करवाने की जानकारी दी। बैठक स्कूल के जर्जर भवन की शिकायत पर कलेक्टर ने सीडीईओ को विजिट कर प्रस्ताव देने के निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रावधानों की जानकारी दी तथा इसके टोल फ्री नंबर 18002095959 पर बीमित फसल में नुकसान पर 72 घंटे में सूचना देने के लिए प्रेरित किया। हैंडपंप का मेंटेनेंस के संबंध में निर्देश दिए। गांव के रास्तों एवं प्रमुख मागों से कचरा हटवाने, परिक्षेत्र को साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पैंशन एवं पालनहार पैंशन योजना के संबंध में सभी पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बिजली के बिलों में अधिक राशि आने, खराब मीटर बदलने, बिजली के झूलते तार, डोरी लटकती होने सहित अन्य शिकायतों को तुरंत निस्तारण करवाया।
राशन कार्ड की आधार सीडिंग करवाएंः कलेक्टर ने लोगों से कहा कि राशन कार्ड में प्रत्येक व्यक्ति की आधार सीडिंग होनी हैं। इसके लिए उन्होंने आधार सीडिंग से वंचित रहे लोगों की आवश्यक रूप से आधार सीडिंग करवाने के निर्देश दिए। इसके लिए राशन डीलरों को विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, उप निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग ने भी योजनाओं की जानकारी दी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !