Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

होली और शब-ए-बारात के कार्यक्रमों में अधिकतम 50 लोगों को अनुमति

जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट राजेन्द्र किशन ने कोविड-19 के संक्रमण फैलाव में वृद्धि को देखते हुए जिले में होली एवं शब-ए-बारात के अवसर पर सार्वजनिक स्थानों, सार्वजनिक ग्राउंड्स, पब्लिक पार्क, बाजार, धार्मिक स्थानों पर किसी भी प्रकार के आयोजनों के लिए 28 एवं 29 मार्च को अपरान्ह चार बजे से रात्रि दस बजे तक की समयावधि में आयोजनों की अनुमति दी है, जिसमें अधिकतम 50 व्यक्ति भाग लें सकेंगे।
जिला मजिस्ट्रेट राजेन्द्र किशन ने बताया कि राज्य में कोविड-19 के संक्रमण के फैलाव में वृद्धि को देखते हुए गृह विभाग जयपुर के निर्देशानुसार चिकित्सकीय परिस्थितियों में मानव स्वास्थ्य, मानव जीवन के संकट निवारण हेतु जारी दिशा निर्देशों की निरंतरता में होली एवं शब-ए-बारात के अवसर पर 28 एवं 29 मार्च को सार्वजनिक स्थानों, ग्राउंड्स, पब्लिक पार्क, धार्मिक स्थलों पर किसी भी प्रकार के आयोजनों पर रोक लगाई गई थी, इसमें आंशिक संशोधन करते हुए अपरान्ह चार बजे से रात्रि दस बजे तक की समयावधि में अनुमति दी गई है।

Holi and Shab-e-Baaraat programs allow maximum 50 people due to corona virus

उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन में होली का त्योहार घरों में मनाने के लिए आमजन से अपील की गई थी। आदेश में जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि सभी सार्वजनिक स्थलों पर अनुमत समय के अतिरिक्त सार्वजनिक रूप से एकत्रित होकर आयोजन करने की अनुमति नहीं होगी तथा भीड इकठ्ठा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। भारत सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए समय समय पर जारी दिशा निर्देशों यथा फेस मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग आदि की कड़ाई से पालना अनिवार्य होगी।
जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश की पालना करवाने के लिए पुलिस अधीक्षक, संबंधित उपखंड मजिस्ट्रेट एवं आयुक्त नगर परिषद को निर्देशित किया है। पुलिस एवं प्रशासन 28 एवं 29 मार्च को अपने अपने क्षेत्र में सतत निगरानी एवं नियंत्रण रखेंगे तथा उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई करेंगे। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि आदेश की पालना नहीं करना दंडनीय अपराध होगा। उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 व राजस्थान महामारी अधिनियम 2020 एवं अन्य सुसंगत धाराओं में दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !