Sunday , 7 June 2026
Breaking News

बाल वाहिनियों पर रिफ्लेक्टर एवं जीपीएस सिस्टम आवश्यक – एसपी

बाल वाहिनियों में बालकों की सुरक्षित परिवहन व्यवस्था के संबंध में पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी की अध्यक्षता में स्थायी संयोजक समिति की बैठक आज शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।
बैठक में पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने कहा कि बाल वाहिनी के संबंध में जारी गाइड लाइन की पूरी पालना हो। बाल वाहिनियों में बच्चों का परिवहन सुगम, सरल एवं सुरक्षित हो। इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए। बाल वाहिनियों पर आवश्यक रूप से रिफ्लेक्टर एवं जीपीएस सिस्टम लगा होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि बाल वाहिनियों पर चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 तथा चालक परिचालक के मोबाइल नंबर भी लिखें हों। उन्होंने स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों, बालकों एवं अभिभावकों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर के संबंध में क्विज करवाए जाए, जिससे बच्चों को इसकी जानकारी हो सके।
बैठक में पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि संस्था प्रधान विद्यालय के बालकों को प्रेरित करेंगे की नाबालिग बच्चे वाहन नहीं चलाएं, साथ ही यह भी बताएंगे की नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर अभिभावक को तीन साल की सजा, 25 हजार रूपए जुर्माना एवं वाहन का पंजीयन रद्द हो सकता है। उन्होंने बच्चों के माध्यम से लोगों को भी हेलमेट लगाने, यातायात नियमों की पालना करने के लिए जागरूक करने की बात भी कही।

Reflectors and gps system requires on children buses - sp sawai madhopur

बैठक में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बाल वाहिनियों में बच्चों के सुरक्षित परिवहन पर ध्यान देने के साथ ही बालकों की संपूर्ण सुरक्षा पर भी ध्यान दिया जाए। विद्यालयों के संचालक बाल वाहिनी के लिए प्रत्येक विद्यालय का संयोजक (ट्रांसपोर्ट मेनेजर) नियुक्त करें तथा पूरी निगरानी रखे। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने बाल वाहिनी के संबंध में जिम्मेदार विभाग, कार्यालय एवं अन्य संबंधित घटकों की भूमिका एवं कर्तव्य निर्वहन पर चर्चा कर निर्देश दिए।
इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र दानोदिया, डीटीओ दयाशंकर गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम बैरवा, यातायात निरीक्षण शैतान सिंह, नीलम कोठारी, प्रधानाचार्य नीरज कुमार भास्कर, नीरू गोयल, अनिता राठोड़, रेणु भास्कर सहित अन्य अधिकारी एवं निजी विद्यालयों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !