कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर उपखंड अधिकारी सवाई माधोपुर कपिल शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए तीन दुकानों को अग्रिम आदेश तक के लिए सीज किया गया। वहीं 5 जनों के चालान काटकर 500 रूपए का जुर्माना वसूला।

उपखंड अधिकारी ने बताया कि बजरिया की महादेव टेक्स टाइल्स, एस. वाच कंपनी एवं मनीष ट्रेडिंग कंपनी को गाइडलाइन उल्लंघन पर सीज किया गया। टीम में उपखंड अधिकारी के साथ भू-अभिलेख निरीक्षक तुलसीराम, पटवारी सुरेश वर्मा, श्रीधर गुप्ता एवं पुलिस जाब्ता शामिल था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया