Sunday , 7 June 2026
Breaking News

सिलिकोसिस पीड़ितों को समय पर मिले सहयोग राशि : कलेक्टर

सिलिकोसिस नीति के क्रियांवयन एवं पीड़ितों की जांच की व्यवस्था के साथ ही मिलने वाली पुनर्वास सहयोग और अन्य सहायता राशि समय पर दिलाए जाने के सबंध में कियांवयन कमेटी की बैठक कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में आज गुरूवार को कलेक्टर कक्ष में हुई। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि सिलिकोसिस मरीजों की पहचान करने, उनके प्रमाणीकरण व उपचार करने के साथ ही ऐसे उद्योगों और खदानों आदि की पहचान करे, जिससे यह बीमारी फैलती है। लोगों को मूर्तियां बनाने, पत्थर खनन आदि के कार्य करने के से पूर्व बचाव एवं रखी जानी वाली सावधानियों के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक 131 सिलिकोसिस रोगियों का प्रमाणीकरण हुआ है। इनमें से 103 रोगियों को सहयोग राशि का भुगतान किया जा चुका है। कलेक्टर ने शेष रहे प्रमाणीकरण के संबंध में खनन अभियंता तथा सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के अधिकारी को समन्वय के साथ मिलान कर निस्तारण के निर्देश दिए। इसी प्रकार सिलिकोसिस रोगियों की सिटीस्केन के लिए सोमवार को सामान्य चिकित्सालय में सुबह आठ बजे से दोपहर 2 बजे तक बोर्ड की उपस्थिति रखने के साथ ही बुधवार तक रिपोर्ट प्राप्त कर अगले दिन ऑनलाइन करने एवं माइन्स विभाग द्वारा प्रत्येक शुक्रवार तक अपनी कार्यवाही पूरी करने के निर्देश दिए।

Silicosis victims get timely assistance- Collector

बैठक में पूर्व में हुई सीटी-स्केन की रिपोर्ट की ऑडिट करवाने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में सिलिकोसिस पीड़ितों को पुनर्वास सहायता राशि, मृत्यु पर सहायता राशि, प्रतिमाह पैंशन और आस्था कार्ड परिवार के लाभ सहित दिए जाने वाले अन्य लाभों के संबंध में प्रगति समीक्षा कर निर्देश दिए गए। इसी प्रकार जिले के ऐसे गांव जहां सिलिकोसिस के पीड़ित मिले है, वहां जागरूकता के लिए कार्यक्रम करने के निदेश दिए गए। बैठक मेें एडीएम डॉ .सूरज सिंह नेगी, सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना, सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता सुनील गर्ग, सहायक श्रम आयुक्त शिवचरण मीना और जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अमित गोयल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !