Friday , 11 April 2025

भाजपा महिला मोर्चा ने स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का दिया संदेश

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म जयंती महोत्सव के सेवा ही संगठन कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा सवाई माधोपुर ने पॉलिथीन एवं प्लास्टिक इकठ्ठा कर स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का संदेश दिया। भाजपा महिला मोर्चा सवाई माधोपुर के तत्वावधान में प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया एवं प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सवाई माधोपुर भरत लाल मथुरिया के सानिध्य में डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म जयंती महोत्सव के सेवा ही संगठन के दौरान सामान्य चिकित्सालय परिसर स्थित उद्यान में पॉलिथीन इकठ्ठा कर, परिसर की सफाई की गई।
BJP Mahila Morcha gave the message of clean India, healthy India
इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आशा शर्मा ने सभी को पॉलिथीन का उपयोग कम से कम करने का आव्हान किया तथा भारतीय जनता पार्टी सेवा ही संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला एवं सभी कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम को सफल बनाने पर आभार व्यक्त किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष गीता सैनी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष मथुरिया एवं महिला मोर्चा की कार्यकर्ता सविता, बबीता, संतोष जैन और सीमा ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Soorwal Police Sawai Madhopur News 10 April 25

अ*वैध श*राब बेचते एक को धरा

अ*वैध श*राब बेचते एक को धरा     सवाई माधोपुर: सूरवाल थाना पुलिस की कार्रवाई, …

District administration is alert regarding heatwave, advisory issued for general public

हीटवेव को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, आमजन के लिए एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: जिले में लगातार बढ़ते तापमान और संभावित हीटवेव के खतरे को देखते हुए …

Marriage happened without mare, band and procession in sawai madhopur

बिना घोड़ी, बाजे और बारात के हुई शादी

समाज को दिया द*हेज और खर्चीले विवाह के विरुद्ध सशक्त संदेश सवाई माधोपुर: जब जिम्मेदार …

Rahul Gandhi visit ranthambore national park Sawai Madhopur News

बाघिन और शावकों की अठखेलियां देख रोमांचित हुए राहुल गांधी

बाघिन और शावकों की अठखेलियां देख रोमांचित हुए राहुल गांधी       सवाई माधोपुर: …

Malarna Dungar Police Sawai Madhopur News 09 April 25

सायबर ठ*गी के एक आरोपी को दबोचा

सायबर ठ*गी के एक आरोपी को दबोचा     सवाई माधोपुर: मलारना डूंगर थाना पुलिस …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !