Saturday , 7 March 2026
Breaking News

घर-घर औषधि योजना की तैयारियां करें पूरीः कलेक्टर

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने सभी उपखंड अधिकारियों को घर- घर औषधि पौधे वितरण योजना को सफल बनाने और औषधीय पौधों के वितरण के साथ इसकी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बताया ‘‘घर-घर औषधि योजना’’ में जिले के प्रत्येक परिवार को आगामी पांच साल में 24 औषधीय पौधे निःशुल्क उपलब्ध करवाएं जाएंगे। घर-घर औषधि योजना के तहत जुलाई माह से औषधि पौधे जिनमें तुलसी, कालमेध, अश्वगंधा तथा गिलोय के पौधे तैयार कर वितरण किए जाने है। इस वर्ष 1 लाख 27 हजार परिवार को तुलसी, गिलोय, अश्वगंधा और कालमेघ आदि के कुल 8-8 पौधे मिलेंगे। जिले में वितरण के लिए 9 नर्सरियों में 10 लाख 15 हजार पौधे तैयार किए जा रहे है। पौधों का वितरण जुलाई एवं अक्टूबर माह में दो चरणों में किया जाएगा। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बताया कि वन महोत्सव की थीम घर-घर औषधीय पौधा वितरण ही रहेगी। औषधीय पौधे अपने औषधीय गुणों के लिये तो महत्वपूर्ण है ही, घर के सौंदर्य में बढ़ावा देंगे, बच्चों को शुरू से ही पर्यावरण और स्वास्थ्य के बीच के रिश्ते की सीख भी देंगे। कलेक्टर ने उपखंड अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधों के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लोगों की भागीदारी बढाई जाए। गांव के लोगों, स्काउट, एनएसएस और एनजीओ को वृक्षमित्र/पर्यावरण मित्र के रूप में नियुक्त कर जुड़ाव बढ़ाने के निर्देश दिए। डीएफओ जयराम पांडे ने योजना के तहत पौधों के वितरण के लिए ग्राम वार वितरण और इसकी मॉनिटरिंग के संबंध में जानकारी दी। ग्राम स्तरीय कमेटी के माध्यम से साप्ताहिक समीक्षा भी करें। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि औषधि पौधे देने के पश्चात उनकी सार संभाल के लिये लोगों को जागरूक करें और उनके फायदे के बारे मे लोगों को अधिक से अधिक बताये कि यह अच्छा मौका है। जिला कलेक्टर ने कहा कि औैषधि पौधों को लगाने और उन्हे संरक्षण देने के लिये लोगों को जागरूक बनाये एवं तुलसी, कालमेध, अश्वगंधा व गिलोय से होने वाले स्वास्थ्य फायदे के बारे में भी जागरूक करें।

Make preparations for door-to-door medicine scheme- Collector

बैठक में कलेक्टर ने ग्राम स्तर पर कार्यशाला में लोगों को जानकारी देने, पौध वितरण केन्द्र पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने, जन प्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, राजकीय कार्मिकों और आमजन को जोड़ते हुए इसे जन अभियान बनाने के निर्देश दिए।

गांधी वाटिका  विकसित की जाए:- बैठक में सभी उपखंड अधिकारियों को कलेक्टर ने निर्देश दिए कि इस बार वन महोत्सव के तहत गांधी वाटिका विकसित की जाए। एक स्थान पर दौ सौ से अधिक पौधे लगाकर इसे गांधी वाटिका के रूप में विकसित करें। उन्होंने इस संबंध में क्लस्टर के रूप में पौधे लगाने और नरेगा से पौधों की सुरक्षा के लिए मेडबंदी करवाने के संबंध में जानकारी दी। डीएफओ ने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक पर तीन से चार स्थानों पर गांधी वाटिका विकसित की जाएगी। बैठक में उपखंड अधिकारियों, तहसीलदारों ने योजना के क्रियांवयन के लिए पूरे प्रयास करने एवं घर-घर औषधि योजना को जन अभियान बनाने का संकल्प व्यक्त किया। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी ने कहा कि ऑक्सीजन का महत्व हमें कोरोना काल ने बेहतर तरीके से समझा दिया। ऐसे पौधे लगाए जो पर्यावरण संरक्षण के साथ ऑक्सीजन के प्रचुर दाता हो। पौधे लगाने के साथ ही उनके संरक्षण एवं सार संभाल की जिम्मेदारी भी ली जाए। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामस्वरूप चौहान ने भी घर-घर औषधि योजना के संबंध में पंचायत राज संस्थाओं की भूमिका एवं सहयोग की जानकारी दी। बैठक में औषधिय पौधों के अतिरिक्त वन महोत्सव के तहत जिले में 5 लाख 44 हजार पौधे लगाएं जाने के लक्ष्य और तैयारियों की जानकारी दी गई। बैठक मे सभी उपखंड अधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार भी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !