Sunday , 7 June 2026
Breaking News

साईकिल रैली निकालकर दिया बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का सन्देश

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2018 के उपलक्ष्य में सोमवार को जिला मुख्यालय पर महिला अधिकारिता विभाग एवं पथिक लोक सेवा समिति सवाई माधोपुर द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ साईकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली को जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा एवं जिला पुलिस अधीक्षक मामनसिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Beti Bachao Beti Padhao Message Rally Flag released Collector Sawai Madhopur International Womens day
रैली कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू होकर नगर परिषद, पुलिस लाईन तिराहा, शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मुख्य बाजार, टोंक बस स्टैण्ड, मानटाउन क्लब होती हुई इन्दिरा मैदान सवाई माधोपुर में एकत्रित हुई। संभागीय छात्र-छात्राओं के लिए अल्पहार की व्यवस्था कार्यालय द्वारा की गई।
कार्यक्रम की श्रृंखला में 6 मार्च 2018 को घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 पर आमुखीकरण की कार्यशाला एवं 7 मार्च 2018 को पंचायत समिति परिसर सवाई माधोपुर में राष्ट्रीय पोषण मिशन मेले का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार सवाई माधोपुर पंचायत समिति परिसर में ही 8 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के जिला स्तरीय समारोह का आयोजन सुबह 11.30 बजे से किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !