Sunday , 8 March 2026
Breaking News

पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पेट्रोल डीजल के दामों में लगातार हो रही बेतहाशा वृद्धि को मुददा बनाकर कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदेशभर मे धरने प्रदर्शन जारी है। इसी क्रम मे नगर अध्यक्ष अनिल वर्धमान व बाबूलाल मीना ब्लाक अध्यक्ष देहात सवाई माधोपुर के नेतृत्व मे खेरदा स्थित रिलायन्स पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डीजल के दामो में वृद्धि के विरोध मे प्रदर्शन किया व मांगपत्र पर लोगों के हस्ताक्षर कराकर बढ़ी हुई कीमतों मे कमी करने की मांग की। नगर अध्यक्ष अनिल वर्धमान ने आरोप लगाया कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने महंगाई को मुददा बनाकर सत्ता हासिल की थी लेकिन उसके सत्ता मे आने के बाद पेट्रोल डीजल के दामों मे लगातार वृद्धि हो रही है। जिससे आम जनता त्रस्त है।
Congress protests against rising prices of petrol and diesel in sawai madhopur
कांग्रेस प्रवक्ता लक्ष्मीकुमार शर्मा ने कहा कि दुनिया भर मे कच्चा तेल सस्ता होने के बाबजूद हमारे देश के नागरिको कोे भाजपा की केन्द्र सरकार लूटने का काम कर रही है। प्रदर्शन में शहर ब्लाक अध्यक्ष अली मोहम्मद, प्रदीप टटवाल, ब्लाक महासचिव व वार्ड पार्षद संजय गौतम, विक्की सिसोदिया, विजय पणिकर, राजेश रेगर, दशरथ सिंह मीना, गफूर मोहम्मद और गुरुचरण वाल्मिकी आदि उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !