Thursday , 23 April 2026
Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर हुआ आयोजन

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के तत्वाधान में आज शनिवार को अन्तर्राष्ट्रीय न्याय दिवस के अवसर पर पैनल अधिवक्ता हरिमोहन जाट एवं हनुमान गुर्जर द्वारा मीटिंग हॉल नगर परिषद सवाई माधोपुर एवं वीरेन्द्र कुमार वर्मा द्वारा आंगनबाडी केन्द्र बम्बोरी जिला सवाई माधोपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। पैनल अधिवक्ता हरिमोहन जाट ने शिविर में उपस्थित आमजन एवं महिलाओं को विधिक जानकारी देते हुए बताया कि ज्यादातर देशों में बहुत सारी प्रथाएं ऐसी है जहां समान रूप से न्याय मिल पाना आज भी संभव नहीं है। हमारे देश भारत में भी बहुत सी प्रथाएं ऐसी है। लोगों के अधिकारों का हनन हो रहा है, ऐसे लोगों को समानता का अधिकार मिल सके, इसके लिए राष्ट्रीय महिला आयोग, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और बाल विकास आयोग के साथ कई अन्य गैर सरकारी संगठन भी अपने-अपने स्तर पर कार्य कर रहे है। आज वैश्विक व्यवस्था का बहुत महत्व है। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर व्यापारिक लेनदेन, सांस्कृतिक और सूचना आदान-प्रदान इतना ज्यादा होता है कि अन्तर्राष्ट्रीय न्याय व्यवस्था की जरूरत को खारिज नही किया जा सकता है। इतना ही नही, दुनिया में अपराध का भी अन्तर्राष्ट्रीयकरण हो चुका है, इसके लिए अब व्यवस्थित रूप से अन्तर्राष्ट्रीय न्याय व्यवस्था की जरूरत है इसलिए हर वर्ष विश्व अन्तर्राष्ट्रीय न्याय दिवस मनाया जाता है। पैनल अधिवक्ता हनुमान प्रसाद गुर्जर ने बताया कि 17 जुलाई को संपूर्ण विश्व में विश्व अन्तर्राष्ट्रीय न्याय दिवस मनाया जाता है।
Legal awareness camp organized on International Justice Day in sawai madhopur
यह दिवस अन्तर्राष्ट्रीय न्याय की सुदृढ व्यवस्था को मान्यता देने और पीड़ितों के अधिकारो को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है, जो लोगों को नरसंहार, मानवता के विरूद्ध अपराध, युद्ध अपराधों एवं आक्रामकता के अपराध से बचाने की कोशिश करता है। साथ ही महिला सशक्तिकरण के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय समाज में वैदिक काल से ही नारी का स्थान बहुत ही सम्मानजनक था और हमारा अखंड भारत विदुषी नारियों के लिए जाना ही जाता है। किन्तु कालांतर में नारी की स्थिति का ह्रास हुआ, मध्यकाल आते-आते यह स्थिति अपनी चरम सीमा पर पहुंच गई, क्योंकि अंग्रेजो का मकसद भारत पर शासन करना था ना कि भारत के रीति-रिवाजों, मान्यताओं और समाज सुधार करना था। इसलिए ब्रिटिश काल मे भारतीय नारियों की स्थिति में कोई विशेष सुधार नही हुआ। साथ ही नालसा एवं रालसा द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर पोस्टर, पंपलेट वितरित कर आमजन को जागरूक किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !