Sunday , 7 June 2026
Breaking News

विधिक सेवा शिविर के दौरान 66 हजार 788 व्यक्ति लाभान्वित

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सवाई माधोपुर के समन्वय एवं जिला प्रशासन सवाई माधोपुर के सहयोग से आमजन में विधिक सेवा एवं सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी का प्रचार-प्रसार करने एवं पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से विधिक सेवा शिविर का आयोजन 24 मार्च को इन्दिरा मैदान अम्बेड़कर सर्किल के पास कलेक्ट्रेट के सामने किया जाएगा। उक्त शिविर की तैयारियों के दौरान अब तक 66 हजार 788 व्यक्तियों को लाभान्वित किया जा चुका है।

Legal service camp National Legal Services Authority New Delhi Rajasthan Jaipur
इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष महावीर प्रसाद शर्मा ने उनके अवकाशगार में आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेन्स में जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्र तथा राज्य सरकार की अनेकानेक जनकल्याणकारी योजनाएं चल रही है, किन्तु जानकारी के अभाव में आम व्यक्तियों को इन योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में आमजन को इन योजनाओं की जानकारी देने तथा अधिकतम व्यक्तियों को मौके पर ही लाभान्वित किए जाने हेतु इस मेगा विधिक सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में सहभागिता करने हेतु राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव एस.के. जैन शुक्रवार को ही सवाई माधोपुर आ जाएंगे। इसके साथ ही उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस के.एस. झवेरी तथा जस्टिस दिनेश चन्द्र सोमानी भी शनिवार को विधिक सेवा शिविर में सहभागिता करने हेतु सवाई माधोपुर आएंगे। जिला न्यायाधीश ने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा है कि इस जनकल्याणकारी विधिक सेवा शिविर में अधिक से अधिक संख्या में आकर शिविर का लाभ ले।
स्कूटी एवं लेपटाॅप भी होंगे वितरित:- जिला न्यायाधीश ने बताया कि शिविर के दौरान स्कूली छात्राओं को 11 स्कूटी और 21 लेपटाॅप भी वितरित किए जाएंगे। यह संख्या शिविर के दिन बढ़ भी सकती है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !