जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने आज शनिवार को सुबह साढे 6 बजे जिला मुख्यालय का दौरा कर नगर परिषद क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को जांचा तथा सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की। कलेक्टर ने महावीर पार्क के निकट एवं आलनपुर में सफाई जमादार एवं कर्मचारियों की उपस्थिति एवं नियमित रूप से की जाने वाली सफाई का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले सफाई कर्मचारियों के संबंध में नगर परिषद आयुक्त को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी प्रकार नगर परिषद गंगापुर में भी नगर परिषद आयुक्त के माध्यम से सफाई कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे कार्य का निरीक्षण करवाया गया। कलेक्टर ने सफाई कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था दुरस्त रखते हुए इसे अधिक बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया