Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

पुलिस लाइन मैदान में हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ 75वां स्वाधीनता दिवस समारोह

75वां स्वाधीनता दिवस जिलेभर में हर्षोल्लास और सोशल डिस्टेंसिग के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन परेड ग्राउन्ड पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उद्योग एवं राजकीय उपक्रम तथा जिला प्रभारी मंत्री परसादी लाल मीना ने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली और परेड़ निरीक्षण किया। परेड में राजस्थान पुलिस, आरएसी और होमगार्ड के जवान शामिल रहे। परेड़ का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक रूपसिंह जाटव ने किया। कार्यक्रम में जिला प्रभारी मंत्री परसादी लाल मीना ने वीरांगना धोली देवी पत्नी शहीद हवलदार बाबूलाल मीणा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

75th Independence Day Celebrated in sawai madhopur rajasthan

 

अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी ने राज्यपाल महोदय के प्रदेशवासियों के नाम संदेश का पठन किया। कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने जिला कलेक्टर के नवाचार ‘‘हमारी लाडो़’’ पर आधारित बेटी बचाओ, बेटी पढाओ का संदेश देते हुए पद दंगल की प्रस्तुति दी। इसी प्रकार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विद्यार्थियों की टीम ने कोरोना जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी। इसी प्रकार आयुर्वेद विभाग की टीम ने योग तथा महिला शारीरिक शिक्षकों द्वारा आत्मरक्षा का डेमो प्रदर्शन किया। समारोह में गंगापुर निवासी 11 वर्षीय बालक सोमेश गुप्ता ने जिला कलेक्टर को उनका स्केच भेंट किया। यह स्कैच सोमेश ने गत दिनों अखबार में कलेक्टर की फोटो देखकर ही बनाया है। प्रभारी मंत्री और कलेक्टर ने सोमेश की प्रतिभा की सराहना कर उसे इस क्षेत्र में और सफलता प्राप्त करने के लिये शुभकामनाएं दी।

75th Independence Day Celebrated in sawai madhopur rajasthan 1

सभी आगंतुकों को कोरोना गाइडलाइन की पालना के साथ थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही कार्यक्रम स्थल में प्रवेश दिया गया। समारोह में जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन तथा उनकी धर्मपत्नी हेमा राजेन्द्र, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह, डीएफओ महेन्द्र शर्मा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामस्वरूप चौहान, एडीएम डॉ. सूरज सिंह नेगी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र दानोदिया, यूआईटी सचिव महेन्द्र मीना, सवाई माधोपुर एसडीएम कपिल शर्मा, नगर परिषद सभापति विमल महावर सहित अन्य अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के साथ जिला स्तरीय कार्यक्रम का समापन हुआ। इससे पूर्व जिला कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट परिसर और कलेक्टर निवास में ध्वजारोहण किया। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह व अन्य अधिकारियों ने भी अपने कार्यालयों में ध्वजारोहण किया।

75th Independence Day Celebrated in sawai madhopur rajasthan 3

 

जिला स्तरीय स्वाधीनता समारोह में जिले की 33 प्रतिभाएं हुई सम्मानित:- जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य एवं प्रदर्शन करने वाली 33 प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रशंसा पत्र देकर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।

75th Independence Day Celebrated in sawai madhopur rajasthan 4

इनमें बाबूलाल बैरवा सीपीओ, सुधीन्द्र शर्मा डीपीएम सीएमएचओ कार्यालय, मोहम्मद युनूस निदेशक राजीव गांधी प्राकृतिक संग्रहालय, लखपत लाल मीना, उपनिदेशक फूल उत्कृष्टता केन्द्र, पूरनमल रैगर, सर्किट हाउस, कमलेश कुमार शर्मा कनि. सहायक कलेक्ट्रेट, शिवलाल मीना सेवानिवृत्त रेलवे स्टेशन अधीक्षक, मधुसूदन सहायक निदेशक पर्यटन, चेतराम मीना सहायक निदेशक कृषि विस्तार गंगापुर, डॉ. अकरम मोहम्मद उप जिला चिकित्सालय गंगापुर सिटी, डॉ. सुनिल शर्मा सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर, सुरेश चंद गुप्ता कार्य. पीआरओ, अनिल शर्मा फोटोग्राफर, एंथनी मार्टिन ताइक्वांडो खिलाड़ी, रतन लाल सैन कलेक्ट्रेट, हर्ष वर्मा तीरंदाजी खिलाड़ी, द्वारका इंदिरा रसोई संचालक गंगापुर, मनराज गुर्जर एनसीसी सीनी. अंडर ऑफिसर, बुधराम गुर्जर शिक्षक, हंसराज गुर्जर वृक्षपालक, महेश चंद पहड़िया अध्यापक, पृथ्वीराज मीना सहा. कर्मचारी नगर परिषद सवाई माधोपुर, विष्ण कुमार माथुर भू-अभिलेख निरीक्षक कलेक्ट्रेट, विष्णु वार्ड ब्याय सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर, राजू सफाई कर्मचारी जिला कारागृह सवाई माधोपुर, अरूण सिंह कनि. सहायक पुलिस अधीक्षक कार्यालय, वसीम खान सिविल डिफेन्स गोताखोर, संदीप गोयल एवं सुभाष मिश्रा पत्रकार, अरविन्द कुमार गुप्ता मेल नर्स बजरिया स्वास्थ्य केन्द्र, अब्दुल अतीक वरि. सहायक जिला परिषद सवाई माधोपुर एवं यश फाउंडेशन व मर्सी रिहेबिलिटेशन सोसायटी को भी जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !