Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

न्यायालय परिसर एवं डाइट में पौधे लगाकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय के न्यायालय परिसर, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, गंगापुर सिटी, खण्डार, बौंली एवं बामनवास तालुका द्वारा चिन्हित की गई भूमि पर सघन पौधारोपण किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला व सैशन न्यायाधीश अश्वनी विज ने जिला न्यायालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के बाद न्यायालय परिसर में पौधारोपण किया। प्राधिकरण की सचिव श्वेता गुप्ता ने बताया कि प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला एवं सेशन न्यायाधीश अश्वनी विज की अध्यक्षता में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) परिसर में भी पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। जिसमें प्राधिकरण अध्यक्ष ने उपस्थित न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, पैरा लीगल वॉलेन्टियर्स, स्वयंसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ता, शिक्षा विभाग के अधिकारी व कर्मचारी तथा पर्यावरण संरक्षण में रूचि रखने वाले एवं स्वैच्छिक योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण किया। इस अवसर पर जिला एवं सैशन न्यायाधीश ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उन्हे संरक्षित करने का संदेश दिया। पौधों का महत्व बताते हुए उपस्थित आमजन को पौधे लगाने एवं उनकी सुरक्षा करने के लिए संकल्प दिलवाया।

Pledge to protect the environment by planting saplings in court premises Sawai madhopur

इस अवसर पर सुशील कुमार पाराशर, न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय सवाई माधोपुर, महेन्द्र कुमार ढाबी, अपर सेशन न्यायाधीश सवाई माधोपुर, पल्लवी शर्मा न्यायाधीश विशिष्ट न्यायालय (एस.सी./एस.टी. एक्ट) सवाई माधोपुर, सानुज कुलश्रेष्ठ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कृष्णा राकेश कांवत अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अंजना अग्रवाल न्यायिक मजिस्ट्रेट सवाई माधोपुर, हिमांशु गर्ग अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट, उमाशंकर शर्मा अध्यक्ष अभिभाषक संघ सवाई माधोपुर, अजय बंसल सचिव अभिभाषक संघ सवाई माधोपुर, रमेश चन्द जैन प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) राधेश्याम मीना सहित प्राधिकरण के कर्मचारीगण व अन्य आमजन उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !