Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

स्थानान्तरण के 1 माह बाद भी सरकारी आवास खाली नहीं किया तो देगा पड़ेगा भारी किराया

स्थानान्तरण के 1 माह बाद भी सरकारी आवास खाली नहीं किया तो देगा पड़ेगा भारी किराया

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने सरकारी आवास में रह रहे कार्मिकों को राज्य सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं ताकि उन्हें बेवजह परेशानी न हो।
निर्धारित मापदंड के मुताबिक कार्मिक के स्थानान्तरण के 1 माह के बाद 2 गुना किराया लगता है। तीसरे से छठे माह तक 3 गुना तथा 6 से 12 माह के बीच बाजार दर से किराया लिया जाता है। स्थानान्तरण के 1 साल बाद भी आवास खाली नहीं करने पर बेदखली की कार्रवाई की जाती है। कार्मिक के रिटायर होने के 2 माह बाद से रिटायर होने के 4 माह बाद तक बाजार दर से किराया लिया जाता है। इसके बार बेदखली की कार्रवाई की जाती है। सरकारी आवास मे रह रहे कार्मिक की मृत्यु के 2 माह बाद से 6 माह बाद तक 3 गुना तथा 6 माह से 12 माह की अवधि में बाजार दर से किराया उस आवास में रह रहे आश्रित से लिया जाता है। मृत्यु के 1 साल बाद बेदखली की कार्रवाई की जाती है। आवास आवंटन के 8 दिन के भीतर कब्जा नहीं लेने पर आवंटन निरस्त करने का प्रावधान है। सरकारी आवास में रह रहे कार्मिक ने उसी शहर में आवास बना लिया है या क्रय कर लिया है तो सरकारी आवास का सामान्य दर से 3 गुना किराया देना होगा। सरकारी आवास में निवासरत कार्मिक की मृत्यु पर उस आवास में रह रहे पति/पत्नी, पुत्र, अविवाहित पुत्री को अनुकम्पा नियुक्ति के बाद बिना वरियता उपयुक्त श्रेणी का आवास आवंटन होगा। प्रोबेशन वाले कार्मिक की प्रोबेशन के तत्काल बाद जो वेतन श्रृंखला होगी, उसी के आधार पर उसे प्रोबेशन काल में आवास आवंटन होगा। स्थानान्तरण के बाद लास्ट पेमेंट सर्टिफिकेट सामान्य प्रशासन विभाग को नहीं भिजवाने पर कार्मिक को भविष्य में राजकीय आवास का आवंटन नहीं होगा।

पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव में नियुक्त पीओ एवं एपीओ प्रथम का प्रथम प्रशिक्षण तीन पारियों में होगा

पंचायत चुनाव 2021 के लिए नियुक्त पीओ एवं एपीओ प्रथम का प्रथम प्रशिक्षण महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय साहूनगर में बुधवार से प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र किशन ने बताया कि 18 अगस्त को सुबह 9 बजे से साढ़े 11 बजे तक क्रमांक 1 से 150 तक के पीओ और एपीओ प्रथम का, दोपहर 12 बजे से दोपहर ढ़ाई बजे तक क्रमांक 151 से 300 तक के पीओ एवं एपीओ प्रथम का, अपरान्ह 3 बजे से साढ़े 5 बजे तक क्रमांक 301 से 450 तक के पीओ एवं एपीओ प्रथम का प्रशिक्षण आयोजित होगा। इसी प्रकार 19 अगस्त को क्रमांक 451 से 600 तक के पीओ एवं एपीओ प्रथम का सुबह 9 से साढ़े 11 बजे तक क्रमांक 601 से 750 तक पीओ एवं एपीओ प्रथम का, दोपहर 12 बजे से ढ़ाई बजे तक एवं क्रमांक 751 से 900 तक के पीओ एवं एपीओ प्रथम का प्रशिक्षण दोपहर 3 बजे से साढ़े 5 बजे तक राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय साहूनगर में होगा। प्रशिक्षण के लिए निर्वाचन प्रशिक्षण प्रकोष्ठ द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

If the government house is not vacated even after 1 month of transfer, then it will pay heavy rent

 

 

कलेक्ट्रेट एवं सर्किट हाउस के कायाकल्प के लिए तीन करोड़ रूपए स्वीकृत

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन के प्रस्ताव पर राज्य सरकार ने कलेक्ट्रेट भवन और सवाई माधोपुर सर्किट हाउस के कायाकल्प के लिये 3 करोड़ 3 लाख 69 हजार रूपये की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति जारी की है। सामान्य प्रशासन विभाग के संयुक्त शासन सचिव राजीव जैन द्वारा जारी स्वीकृति के अनुसार कलेक्ट्रेट भवन के रिनोवेशन के लिये 2 करोड़ 26 लाख 68 हजार रूपये तथा सर्किट हाउस मरम्मत और कुछ नए कार्यों के लिये 77 लाख 1 हजार रूपये स्वीकृत किये गये हैं। सर्किट हाउस में 2 वीआईपी रूम निर्माण के लिये 46 लाख 21 हजार रूपये, सर्किट हाउस की मुख्य बिल्डिंग के रंगरोगन के लिये 10 लाख 34 हजार रूपये, चारदीवारी कीे ऊॅंचाई बढ़ाने के लिये 13 लाख 23 हजार रूपये तथा सर्किट हाउस प्रबंधक के आवास की मरम्मत के लिये 2 लाख 71 हजार रूपये तथा ट्यूबवैल लगवाने के लिये 4 लाख 52 हजार रूपये स्वीकृत किये गये हैं। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने कलेक्टर पदभार ग्रहण करते ही कलेक्ट्रेट भवन का कायाकल्प करने का संकल्प लिया था। उन्होंने पक्षकार और परिवादियों के बैठने, पार्किंग व्यवस्था, समुचित जल निकासी, भवन की मरम्मत के लिये प्रस्ताव तैयार कर बजट आवंटन के लिये राज्य सरकार को पत्र लिखा था जिस पर सामान्य प्रशासन विभाग ने यह स्वीकृति जारी की है।

 

एक कोरोना पॉजिटिव के रिकवर होने के बाद जिले में हैं अब 5 एक्टिव केस

आज मंगलवार को जाँचे गए सभी 116 कोरोना सैम्पल नेगेटिव मिले हैं। इसके साथ ही 1 एक्टिव के नेगेटिव आ जाने से अब जिले में 5 ही एक्टिव कोरोना केस बचे हैं। इन पॉंचों का होम आइसोलेशन में चिकित्सकों के परामर्श पर उपचार चल रहा है। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बताया कि आगामी दिनों में जिले में पंचायत राज चुनाव होने हैं। चुनाव प्रचार और मतदान में मास्क, 2 गज दूरी समेत सम्पूर्ण कोरोना गाईडलाइन की अक्षरशः पालना करना जरूरी है ताकि कोरोना संक्रमण रोकथाम के हमारे समन्वित प्रयास सफल रहे। उन्होंने 18 साल से अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्ति से निर्धारित अन्तराल पर कोविड-19 की दोनों डोज लगवाने की अपील भी की है।

 

 

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !