Sunday , 7 June 2026
Breaking News

सड़क पर गड्ढे से पलटा ऑटो

जिला मुख्यालय के रणथंभौर सर्किल पर सड़क पर गड्ढे के कारण आज गुरुवार सुबह अचानक एक ऑटो पलटा गया। ऑटो पलटने से इसमें बैठी सवारियों की जान बाल-बाल बची। गनीमत यह रही कि सुबह सुबह रोड़ पर ट्रैफिक कम होने से बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार रणथंभौर सर्किल पर रोड़ पर गड्ढा होने के कारण एक ऑटो असंतुलित होने से पलट गया। ऑटो पलटने के बाद यह बंद नहीं हो सका और सर्किल पर धुंआ ही धुंआ हो गया।
Auto overturned from a pothole on the road in sawai madhopur
ऑटो पलटने के दौरान इसमें सवारिया भी बैठी हुई थी, लेकिन कोई सवारी घायल नहीं हुई। ऑटो ड्राइवर ने आस पास के लोगों की सहायता से करीब 10-15 मिनट के बाद  ऑटो को सीधा किया। उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय की सड़कों के हाल बेहाल है। शहर, बजरिया, हाउसिंग बोर्ड, खैरदा सहित जिला मुख्यालय के किसी भी क्षेत्र में सड़कें बिना गड्ढो के दिखाई नहीं दे सकती है। मुख्य सड़कों पर जगह जगह गड्ढे होने से आए दिन हादसे होते रहते है। साथ ही बड़ी दुर्घटनओं की भी आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद जिला प्रशासन, नगर परिषद प्रशासन एवं जिम्मेदार अधिकारी इन सब से अनजान बने हुऐ हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !