Saturday , 5 September 2026
Breaking News

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, एक अधेड़ की हुई हत्या

जिले में पंचायती राज चुनाव से उपजी गुटबाजी व पुरानी रंजिश से दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। जिससे एक दर्जन लोग घायल हो गए। जबकि एक बुजुर्ग पर बोलेरो कार चढ़ाकर हत्या कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार गांव श्यामपुरा के पास स्थित पाकड़ो की ढ़ाणी में बुधवार शाम दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद गुरुवार सुबह दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। जिससे करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। जबकि बीच बचाव के लिए आए एक व्यक्ति की बोलेरो कार चढ़ाकर हत्या कर दी। पाकड़ो की ढ़ाणी में सुबह एक ही कुटुम्ब के दो पक्ष आपस में आमने सामने हो गये। इस झगड़े में एक पक्ष के सात लोग व दूसरे पक्ष के 6 लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के चेतराम (27) पुत्र हनुमान मीणा, रामनरेश (20) पुत्र हनुमान, तेजबाई (55) पत्नी हनुमान, हनुमान (55) पुत्र सांवलराम, गंगाकिशन (60) पुत्र राजाराम, मनीषा (25) पत्नी मनराज घायल हो गए।
Bloody conflict between two sides over old enmity, murder of a old man in sawai madhopur
जबकि दूसरे पक्ष के कैलाश (48) पुत्र रामफुल, सुमन (15) पुत्री कैलाश, निर्मला (16) पुत्री गिर्राज, धूली (35) पत्नी गिर्राज, सुरता (35), सुरता पत्नी जगदीश, लक्ष्मीकांत (21) पुत्र राकल्याण घायल हो गए। जिन्हे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मृतक लड्डूलाल (65) पुत्र रंगा निवासी श्यामपुरा के भाई पप्पूलाल ने बताया कि उनके परिवार में किसी मौत हो गई थी। जिसका गुरुवार को बारहवें का कार्यक्रम था। इस दौरान दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया, जिस पर मृतक लड्डूलाल बीच बचाव करने वहां गया था। तभी हनुमान, मनफूल, मानसिंह ने उनके भाई पर बोलेरो कार चढ़ा दी। जिससे लड्डूलाल की मौत हो गई। मामले में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस की ओर से ऐहतिहात बरतते हुए फिलहाल जिला अस्पताल व श्यामपुरा गांव में पुलिस जाप्ता तैनात कर दिया गया। इस दौरान जिला अस्पताल में मलारना डूंगर थाना प्रभारी राजेन्द्र गिरी, थाना कोतवाली प्रभारी चन्द्रभान सिंह, थाना मानटाउन प्रभारी कुसुमलता, सूरवाल थाना प्रभारी शैतान सिंह सहित पुलिस जाप्ता मौजूद रहा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !