Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

श्वेता गुप्ता ने रूकमणी वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता गुप्ता ने आज गुरूवार को रूकमणी वृद्धाश्रम, रीको एरिया सवाई माधोपुर का निरीक्षण किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम पर स्टॉप की स्थिति, वृद्धजनों को दी जाने वाली सहायता, चिकित्सकीय सुविधा, फर्स्ड एड बॉक्स की व्यवस्था, कुशल परामर्शदाता, पीड़ितों को आश्रय की सुविधा, स्नानागार, पर्याप्त ओढ़ने-बिछाने की व्यवस्था, वृद्धजनों को दैनिक उपयोग की वस्तुओं की उपलब्धता, भोजन की व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान वृद्वाश्रम में छः वृद्वजन आश्रयगृह में पाये गये जिसमें वृद्वजन कल्याण पुत्र पांचूलाल बैरवा निवासी ग्राम हिम्मतपुरा इन्द्रगढ़ के पास से बातचीत की तो वृद्वजन कल्याण ने बताया कि वह बेलदारी का कार्य करता है एवं पिछले 5-6 दिनों से वृद्वाश्रम में रह रहा है। जिस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने वृद्वाश्रम का उपस्थिति रजिस्टर जांच किया तो रजिस्टर में 16 अगस्त तक की ही उपस्थिति दर्ज होना पाया गया तथा 17 अगस्त से 31 अगस्त तक के कॉलम खाली थे। वृद्वजन कल्याण की उपस्थिति एवं प्रवेश वृद्वाश्रम के रजिस्टर में नहीं होना पाया गया। साफ-सफाई भी पर्याप्त सही नहीं थी, टायलेट-बाथरूम गंदे पाये गये एवं रसोई घर का सामान भी अस्त-व्यस्त था।

 

Shweta Gupta, Secretary, District Legal Services Authority inspected Rukmani Old Age Home

 

रवि जैन रसोईयॉ ने सुबह के खाने में चपाती, दाल, रायता बनाना बताया। निरीक्षण के दौरान वृद्वजन को नाश्ता नहीं दिया गया था। रविन्द्र वासवतिया सचिव रूकमणी वृद्वाश्रम सवाई माधोपुर से विजिट रजिस्टर मांगा गया तो वृृद्वाश्रम पर अलग-अलग विजिट रजिस्टर संधारित करना पाया गया तथा एक विजिट रजिस्टर खाली पाया गया जिसमें किसी भी अधिकारीगण के द्वारा विजिट नहीं करना पाया गया। जिस पर मौके पर ही सुनील गर्ग, सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सवाई माधोपुर को बुलाकर वृद्वाश्रम की स्थिति से अवगत कराया गया।

 

साथ ही श्वेता गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर द्वारा मौके पर उपस्थित रूकमणी वृद्धाश्रम के सचिव रविन्द्र वसावतिया को पीड़ित वृद्धजन को आश्रय की सुविधा उपलब्ध कराने, आश्रय में साफ-सफाई रखने, ओढ़ने व बिछाने की पर्याप्त व्यवस्था रखने, अधिकारीगण का एक ही विजिट रजिस्टर नियमानुसार संधारित करने, वृद्वजनों की उपस्थिति रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज करने आदि के संबंध में निर्देश प्रदान किये। वृद्धाश्रम द्वारा पीड़ित वृद्धजन को दी गई सहायता के संबंध में रजिस्टर आदि की जांच कर व्यवस्थाओं को सुधारने तथा सेनेटाईजर, मास्क एवं फेशमास्क का प्रयोग करने हेतु निर्देश प्रदान किये। इस अवसर पर सुनील गर्ग सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सवाई माधोपुर, रूकमणी वृद्धाश्रम के सचिव रविन्द्र वसावतिया, प्रबन्धक हेमन्त महावर, रवि जैन रसोईयॉ एवं बेवो माली सफाईर्मी आदि उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !