Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

पूर्ण सावधानी के साथ मतगणना कार्य सम्पन्न करवाएं – जिला निर्वाचन अधिकारी

जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के तीनों चरणों के मतदान की गणना, जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख, प्रधान और उप प्रधान के निर्वाचन के सम्बंध में जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) राजेन्द्र किशन ने आज गुरूवार को सभी एसडीएम, तहसीलदार,नायब तहसीलदार की कलेक्ट्रेट में बैठक ली तथा इसके बाद देर शाम को मतगणना स्थल महात्मा गांधी विद्यालय, साहूनगर का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मतगणना केन्द्र पर सभी एसडीएम जो पंचायत समिति वार्डों के निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी भी हैं, को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

डीईओ ने बताया कि मतगणना स्थल महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय साहूनगर के मुख्य दरवाजे से राजकीय कार्मिक, अभ्यर्थी, उनके निर्वाचन अभिकर्ता एवं गणना अभिकर्ता प्रवेश करेंगे। प्रवेश मेटल डिटेक्टर से जांच प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद ही दिया जाएगा तथा किसी भी व्यक्ति को मोबाईल फोन, बीडी, सिगरेट, गुटखा, तम्बाकू व माचिस आदि लेकर मतगणना भवन में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। डीईओ ने सभी मतगणना कक्षों का निरीक्षण कर सफाई, प्रकाश, फर्नीचर आदि की व्यवस्थायें देखी। राजस्थान पंचायती राज अधिनियम और राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी परिपत्र, आदेश के एक-एक बिन्दु को विस्तार से समझाया तथा बताया कि पूर्ण सावधानी से मतगणना कार्य सम्पन्न करवाएं।

 

Complete the counting work with utmost care - District Election Officer

जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिये हुए चुनाव की मतगणना 4 सितम्बर को जिला मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, साहूनगर में होगी। पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना सुबह 9 बजे से तथा जिला परिषद सदस्यों के चुनाव की मतगणना दोपहर 1 बजे से होगी। जिला प्रमुख और प्रधान का चुनाव 6 सितम्बर को तथा उप जिला प्रमुख और उप प्रधान का चुनाव 7 सितम्बर को होगा। डीईओ ने बैठक में मतगणना केन्द्र पर सफाई, पार्किंग, सुरक्षा, प्रकाश, पेयजल, बैठक, टॉयलेट आदि सभी बिन्दुओं पर भी चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि गंगापुर सिटी और बामनवास पंचायत समिति क्षेत्र के मतगणना कक्ष में 14 टेबल तथा शेष पंचायत समिति क्षेत्रों के मतगणना कक्ष में 7-7 टेबल लगेगी। मतगणना से संबंधित समस्त कार्यों के पर्यवेक्षण के लिये उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सूरज सिंह नेगी को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

डीईओ ने बताया कि मतगणना केन्द्र भवन के कमरा नम्बर 18 (ग्राउंड फ्लोर) में गंगापुर सिटी, कमरा नम्बर 22 (फर्स्ट फ्लोर) में बामनवास, कमरा नम्बर 5 (ग्राउंड फ्लोर) में बौंली, कमरा नम्बर 11(ग्राउंड फ्लोर) में मलारना डूंगर, कमरा नम्बर 26 (फर्स्ट फ्लोर) में सवाई माधोपुर, कमरा नम्बर 29 (फर्स्ट फ्लोर) में चौथ का बरवाड़ा तथा कमरा नम्बर 10 (ग्राउंड फ्लोर) में खण्डार पंचायत समिति क्षेत्र की मतगणना होगी। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए नियुक्त रिटिर्निंग अधिकारी जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त हैं। पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना करवाने के बाद ये ही जिला परिषद सदस्य चुनाव की मतगणना करवाएंगे। मतों की गणना के लिए प्रत्येक पंचायत समिति वार्ड के लिए एक टेबल निर्धारित होगी अर्थात पंचायत समिति के एक निर्वाचन क्षेत्र में आने वाले सभी मतदान बूथों के मतों की गणना एक ही टेबिल पर होगी। जिला परिषद के जो निर्वाचन क्षेत्र जिस पंचायत समिति क्षेत्र में आते है, उनके मतों की गणना संबंधित पंचायत समिति क्षेत्र को आवंटित कक्ष में ही होगी।

जिला परिषद के जो निर्वाचन क्षेत्र दो पंचायत समिति क्षेत्रों में विभक्त है, उनके मतों की गणना दोनों पंचायत समिति क्षेत्रों के मतगणना कक्षों में की जाएगी तथा ऐसे वार्डों का अंतिम परिणाम पत्र रिटर्निंग अधिकारी कक्ष में समेकित किया जाएगा। जिला परिषद सदस्यों के प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के लिए प्रत्येक मतगणना कक्ष में सात टेबल निर्धारित की गई हैं। जिला परिषद सदस्य का निर्वाचन लड़ने वाला प्रत्येक अभ्यर्थी अपने सात गणन अभिकर्ता नियुक्त कर सकता है। जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र संख्या 7, 8, 9, 13, 15, 16, 17 एवं 20 दो पंचायत समितियों में समाविष्ट है। इन निर्वाचन क्षेत्रों के अभ्यर्थी 14-14 गणना अभिकर्ता नियुक्त कर सकेंगे। अभ्यर्थी तथा उसके निर्वाचन अभिकर्ता को संबंधित वार्ड के हॉल में ही मतगणना देखने का अधिकार है।

किसी भी अन्य मतगणना कक्ष में उनको प्रवेश नहीं दिया जाएगा। पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन से संबंधित स्ट्रांगरूम 4 सितंबर को प्रातः साढ़े 8 बजे खोला जाएगा, मतगणना प्रातः 9 बजे से प्रारंभ की जाएगी। डाक मतपत्रों की गणना के उपरान्त ईवीएम के मतों की गणना का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख के चुनाव का मतदान जिला परिषद कार्यालय में होगा तथा प्रधान और उप प्रधान के चुनाव का मतदान सम्बंधित पंचायत समिति कार्यालय में होगा। डीईओ ने अन्तिम परिणाम पत्र, वीडियोग्राफी, विभिन्न प्रपत्र तैयार करने के सम्बंध में विस्तार से समझाया। बैठक और मतगणना केन्द्र के दौरे के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सूरज सिंह नेगी, यूआईटी सचिव महेन्द्र कुमार मीणा भी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !