Sunday , 7 June 2026
Breaking News

राष्ट्रीय वयोश्री एवं एडीप योजना में पंजीकरण 15 से 30 सितंबर तक

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को राष्ट्रीय वयोश्री एवं दिव्यांगजनों को एडिप योजना के तहत नि: शुल्क सहायक उपकरणों के वितरण के लिए जन सेवा केन्द्र (सीएससी) के माध्यम से 15 सितंबर से 30 सितंबर तक पंजीकरण करवाया जाएगा।
सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने बताया कि जिले में दिव्यांग जन एवं बीपीएल परिवार के वृद्धजन जिनकी शारीरिक अक्षमता की पूर्ति हेतु उपकरण की आवश्यकता है तथा जिन्होंने पिछले तीन-सात दिन तक किसी भी प्रकार के उपकरण का लाभ विभाग से नहीं लिया है। वे सभी दिव्यांग जन एवं वृद्धजन (बीपीएल परिवार) अपने नजदीकी जन सेवा केन्द्र (सीएससी) पर जाकर पंजीकरण करवा सकते है।

Registration in National Vayoshri and ADP Scheme from 15 to 30 September

दिव्यांगजनों को विकलांगता प्रमाण पत्र, मासिक आय 15 हजार से ज्यादा नहीं होने का प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो एवं राशनकार्ड/वोटर आईडी/ आधार कार्ड की प्रति की आवश्यकता होगी। इसी प्रकार वृद्धजनों को पंजीकरण के लिए 60 वर्ष से अधिक आयु का प्रमाण पत्र एवं पहचान प्रमाण्र पत्र, बीपीएल राशन कार्ड या मनरेगा कार्ड, 15 हजार रूपए मासिक आय से अधिक नहीं होने का आय प्रमाण पत्र एवं पासपोर्ट साईज की फोटो की आवश्यकता होगीे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !