Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

रीट परीक्षा से जुड़ी सभी सेवाएं अत्यावश्यक घोषित

रीट परीक्षा से जुड़ी सभी सेवाएं अत्यावश्यक घोषित

 

रीट परीक्षा में कोई बाधा न आए, इसके लिये गृह विभाग ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के समस्त कार्यालय और रीट से सम्बंधित सभी सेवाओं को अत्यावश्यक सेवाएं घोषित कर दिया है। राज्य में 26 लाख अभ्यर्थी इस परीक्षा में बैठेंगे और परीक्षा से जुड़ी किसी भी सेवा के कार्मिकों के हड़ताल जैसे कदम से लोक सेवाओं के प्रदाय, अनुरक्षण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इसको देखते हुए राजस्थान अत्यावश्यक सेवाएं अनुरक्षण अधिनियम के अन्तर्गत इस बारे में अधिसूचना जारी की गई है जो 20 से 30 सितम्बर तक प्रभावी रहेगी।

 

 

कलेक्ट्रेट के अनुभाग वाइज बकाया कार्यों की समीक्षा कर दिए निर्देश

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं एवं अनुभाग प्रभारियों की बैठक लेकर बकाया कार्यों का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रकोष्ठ प्रभारियों से प्रकोष्ठ वाइज बकाया कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न अनुभाग से संबंधित प्राथमिक जांच के बकाया प्रकरण एवं 16 व 17 सीसीए के प्रकरणों को समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ऑडिट पैराज की पालना एवं निस्तारण अविलंब करने की बात कही।

 

बैठक में कलेक्टर ने दुर्घटनाओं में पीड़ितों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से सहायता दिलाने के विचारधीन प्रकरणों को तुरंत निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोविड टीकाकरण एवं कोविड संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए की जा रही गतिविधियों के संबंध में निर्देश दिए। बैठक में लाइट्स सॉफ्टवेयर पर दर्ज प्रकरणों के जवाब भिजवाने के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने भू-अभिलेख अनुभाग के प्रभारी से डीआईएलआरएमपी के कार्य में करेक्शन एवं ऑनलाइन नामांतकरण, मॉडर्न रेकार्ड रूम के कार्य संबंधी प्रगति समीक्षा की। किसानों को ऑनलाइन रिकार्ड संधारण का पूरा लाभ मिले, इसके लिए कार्य संधारण समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार भू-राजस्व वसूली एवं रोडा के प्रकरणों में वसूली के संबंध में गति लाने के निर्देश दिए।

 

 

All services related to reet exam declared essential

 

 

बैठक में गैर खातेदारी से खातेदारी अधिकार देने के कार्य को आवश्यक रूप से पूर्ण करने, भूमि रूपांतरण के बकाया प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के जनाधार कार्ड आदि के संबंध में प्रगति की जानकारी ली। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री सहायता कोष से विभिन्न दुर्घटनाओं में मृतक/घायलों की आर्थिक सहायता प्रकरणों का निस्तारण तथा सतर्कता-समाधान में दर्ज प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा कर निर्देश दिए। एनएचएआई के भूमि अवाप्ति संबंधी मामलों में भुगतान की स्थिति तथा बाइपास से संबंधित पत्रावलियों के निस्तारण की समीक्षा कर निर्देश दिए। कलेक्टर ने अनुभाग प्रभारियों को निर्देश दिए कि समय पर पत्रावलियों का निस्तारण करें, जिससे पैंडेन्सी नहीं रहे।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी, जिला परिषद के सीईओ उत्तम सिंह शेखावत, एसडीएम सवाई माधोपुर कपिल शर्मा, डीएलआर चंद्रशेखर शर्मा, सीपीओ बाबूलाल बैरवा, सियाराम शर्मा, शिवशंकर गर्ग, हनुमान जैन सहित अन्य अनुभाग प्रभारी एवं अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

नए नल कनेक्शन जारी करने के लिये कैम्प 22 सितंबर को

अमृत योजना के तहत सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर नव निर्मित उच्च जलाशय बम्बोरी से नए नल कनेक्शन जारी करने के लिये 22 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम साढ़े 4 बजे तक जिला मुख्यालय स्थित अम्बेडकर भवन, हरिजन बस्ती में कैम्प का आयोजन किया जाएगा। पीएचईडी के सहायक अभियंता सरजन सिंह मीना ने यह जानकारी दी है।

 

सीसीबी की 64वीं वार्षिक साधारण सभा 29 सितंबर को

सवाई माधोपुर केन्द्रीय सहकारी बैंक की 64वीं वार्षिक साधारण सभा की वर्चुअल बैठक 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे होगी। प्रबन्ध निदेशक केदार मल मीना ने यह जानकारी दी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !