Sunday , 7 June 2026
Breaking News

सड़क पर भरे पानी की निकासी नहीं होने से लोगों का गुस्सा फूटा

बामनवास पंचायत समिति रोड़ पर भरे बारिश के पानी की निकासी नहीं होने से गुरुवार को स्थानीय दुकानदारों तथा आसपास रहने वाले लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। जानकारी के अनुसार लोगों ने सड़क पर भरे हुए पानी के अंदर ही तार इत्यादि बांधकर आवागमन बाधित कर दिया तथा मिस्त्री मार्केट की सभी दुकानों को बंद करवा कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

 

गौरतलब है कि पंचायत समिति रोड़ पर लगभग तीन माह से सड़क पर बारिश का पानी भरा हुआ है जिसके चलते लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। वहीं मिस्त्री मार्केट के दुकानदार भी इस पानी से परेशान है। पानी की निकासी नहीं होने के कारण लोगों का धैर्य जवाब दे गया।

Peoples anger erupted due to lack of drainage of water filled on the road in bamanwas

इस दौरान दर्जनों लोग उपखंड कार्यालय पर पहुंच गए तथा उपखंड अधिकारी रतन लाल योगी को ज्ञापन देकर सड़क पर भरे हुए पानी की निकासी की मांग की। लोगों ने बताया कि पूर्व में भी उपखंड अधिकारी को इस समस्या से अवगत करवाया गया था किंतु उनके द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई।

 

एसडीएम ने वैकल्पिक तौर पर पानी की निकासी के लिए इंजन की व्यवस्था कर लोगों को आश्वस्त किया कि कुछ दिनों में पूर्व में बनी हुई नालियों की सफाई करवा कर इस समस्या का स्थाई समाधान किया जाएगा। इसके तुरंत बाद ही प्रशासन द्वारा मौके पर इंजन रखवा कर पानी की निकासी आरंभ करवा दी गई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !