Thursday , 23 April 2026
Breaking News

कलेक्टर ने जिले में 31 जनवरी तक पटाखों पर लगाई पूर्ण रोक 

गृह विभाग के परामर्श पर जिला मजिस्ट्रेट राजेन्द्र किशन ने सम्पूर्ण जिले में 1 अक्टूबर से 31 जनवरी तक की अवधि के लिये सभी प्रकार के पटाखों के बेचने और उपयोग पर पाबंदी लगा दी है। जारी आदेश के अनुसार विशेषज्ञों ने कोरोना की तीसरी लहर आने पर आशंका प्रकट की है। आतिशबाजी से वायु प्रदूषण बढ़ता है जिससे श्वसन रोग से ग्रसित व्यक्ति, बुजुर्ग, कोरोना के रिकवर हुए लोगों के स्वास्थ्य को गम्भीर खतरा रहता है।

 

इस आदेश का उल्लंघन करने पर पटाखा बेचने वाले पर 10 हजार रूपये तथा पटाखा चलाने वाले पर 2 हजार रूपये का जुर्माना करने के साथ ही भारतीय दण्ड संहिता, 1860 की धारा 188 के अन्तर्गत भी कार्रवाई की जायेगी।

मंगलवार को छह स्थानों पर प्रशासन गांव के संग शिविरों का होगा आयोजन

प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत मंगलवार, 5 अक्टूबर को जिले में 6 स्थानों पर शिविरों का आयोजन होगा। नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार 5 अक्टूबर को सवाई माधोपुर के सूरवाल, बौंली के निमोद-राठौद, मलारना डूंगर के एबरा, गंगापुर सिटी के अमरगढ़, बामनवास की बिचपुरी और खंडार की कुरेड़ी ग्राम पंचायत में शिविरों का आयोजन होगा।

 

Collector put a complete ban on firecrackers in the sawai madhopur till January 31

 

जांचे गए सभी 19 कोरोना सैम्पल नेगेटिव

जिले में आज सोमवार को जांचे गए सभी 19 कोरोना सैम्पल नेगेटिव आए हैं। वर्तमान में जिले में 1 भी एक्टिव केस नहीं है। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बताया कि संक्रमण लगातार घटा है। इसका कारण व्यापक टीकाकरण है लेकिन जब तक 18 साल से अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्ति को कोविड-19 टीके की दोनों डोज नहीं लग जाती, हमें मास्क, 2 गज दूरी, सेनेटाइजेश सम्बंधी प्रोटोकॉल की पूर्ण पालना करनी है। उन्होंने 100 प्रतिशत पात्रों को दोनों टीके लगवाने की अपील की है।

छात्रावास में प्रवेश के लिए आवेदन की अन्तिम तिथि 20 अक्टूबर
अल्पसंख्यक बालक व बालिका छात्रावास में अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियो के प्रवेश हेतु आवेदन की अन्तिम तिथि 20 अक्टूबर है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सलीम खान ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी आवेदन प्रपत्र विभागीय वेबसाइट http://minority.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर मय वांछित दस्तावेज जिला जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में डाक द्वारा अथवा व्यक्तिशः जमा कराये जा सकते है। इसके साथ ही इन छात्रावासों का संचालन करने की इच्छुक संस्थायें भी 20 अक्टूबर तक आवेदन कर सकती हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !