Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

शहरी क्षेत्र में कोविड वैक्सीनेशन के महाभियान में दुकानदारों के जांचे प्रमाण-पत्र

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य क्रेन्द्र दल के द्वारा आज शुक्रवार को शहरी क्षेत्र में कोविड वैक्सीनेशन के महाभियान में दुकानदारों के प्रमाण पत्र की जांच की गई। जिला स्तरीय टीम जिसमें जिला कार्यक्रम प्रबन्धक सुधीन्द्र शर्मा, शहरी कार्यक्रम प्रबन्धक विनोद शर्मा, डॉ.संदीप शर्मा और अरविन्द कुमार गुप्ता शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य क्रेन्द्र दल के द्वारा शहरी क्षेत्र में जिला मुख्यालय पर कोविड वैक्सीनेशन महाभियान के अन्तर्गत रणथंभौर सर्किल पर जाकर कान्हा रेस्टोरेन्ट, देव मिष्ठान भण्डार, गणपति मिष्ठान भण्डार, अतुल ज्यूस सेंटर, न्यूअर्थफार्मा जनरल स्टोर, पूजा किराना स्टोर, मारूति मोटर्स, यश बैंक, ट्रेन्समोल, फूड सर्किल और अन्य दुकानों पर जाकर जिला प्रशासन के निर्देशानुसार टीम द्वारा वैक्सीनेशन को लेकर आकस्मिक निरीक्षण किया गया जिसमें उक्त दुकानदारों के कर्मचारियो के वैक्सीन नहीं लगी हुई थी। टीम द्वारा मौके पर ही दुकानों को बन्द करवाकर वैक्सीनेशन कार्य करवाया गया।

 

Check certificates of shopkeepers in the campaign of Kovid vaccination in urban areas in sawai madhopur

 

वैक्सीनेशन टीम में सोन प्रकाश गौतम एवं प्रवीण जायसवाल द्वारा सभी दुकानदारों को वैक्सीनेशन किया गया और सभी दुकानदारों को निर्देशित किया गया कि सभी कर्मचारियों के वैक्सीनेशन प्रमाण-पत्र निकालकर फाईल में रखे एवं एक सूची दुकान के बहार लगाकर रखे।

 

शहरी क्षेत्र में टीम द्वारा श्याम वाटिका, आलनपुर, रेल्वे कॉलोनी, आदर्श नगर, नीम चौकी, हरीजन बस्ती, रणथंभौर रोड़, मण्डी रोड़ और अन्य कार्यालयों के निरीक्षण कर वैक्सीनेशन की दोनों डोज लगवाने हेतु विजीट की गई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !