जिला मुख्यालय दशहरा मैदान स्थित स्टेप बाय स्टेप इंग्लिश स्कूल के कक्षा 5 के छात्र माधव मंगल ने राष्ट्रीय स्तरीय ओलम्पियाड में हिन्दी व गणित विषय मे पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर सवाईमाधोपुर जिले व राजस्थान का नाम रोशन किया है।

छात्र माधव व केशव ने जन सेवा केन्द्र द्वारा आयोजित हिन्दी व गणित ओलम्पियाड मे जुलाई माह में आयोजित परीक्षा मे भाग लिया था जिस पर दोनों को ही सीएससी ओलम्पियाड द्वारा सीकर जिले के धोद तहसील के पेवा गांव में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी, सुबोध मीश्रा आईटी एवं प्रौद्योगिकी विभाग नई दिल्ली, ओमवीर चौधरी जनरल मैनेजर सीएससी, प्रदीप चौधरी सीएससी नई दिल्ली और पेवा ग्राम पंचायत के सरपंच चुन्नीलाल जाणी द्वारा छात्र माधव को लैपटॉप एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विद्यालय प्रधान संध्या सिंहल ने बालक व उनके परिजनों व शिक्षकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया