Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

अवैध देशी शराब का परिवहन करते कार सहित दो आरोपी गिरफ्तार

रवाजंना डूंगर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध देशी शराब का परिवहन करते कार सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी राधेश्याम पुत्र बाबूलाल एवं जीतेन्द्र उर्फ जीतू पुत्र रामस्वरुप को गिरफ्तार किया है।

 

 

 

इसके साथ ही अवैध शराब के परिवहन में उपयोग में ली गई एक अल्टो कार के साथ 25 पेटी देशी शराब बरामद की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं उपयोग प्रचलन को रोकने तथा प्रभावी नियंत्रण के लिये जिले के सभी थानाधिकारियों को आवश्यक दिशा – निर्देश दिए हुए थे।

 

police arrested two accused including car for transporting illegal desi liquor in sawai madhopur

 

जिस पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सुरेन्द्र सिंह दानौदिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व राकेश राजौरा वृत्ताधिकारी वृत ग्रामीण सवाई माधोपुर के निकट सुपरविजन में कुसुमलता थानाधिकारी थाना रवाजंना डूंगर के नेतृत्व में शनिवार की रात्रि को नन्दराम सहायक उप निरीक्षक मय टीम द्वारा गश्त के दौरान शमशान घाट पुलिया के पास ग्राम पाँचोलास में एक अल्टो कार नंबर आरजे 25 सीए 1758 खड़ी हुई थी।

 

 

 

जिसे चेक किया गया तो कार में दो व्यक्ति बैठे हुए थे व 25 पेटी देशी शराब रखी हुई थी। जिनके पास देशी शराब परिवहन संबंधी वैध लाईसेन्स नहीं होने पर 25 पेटी कुल 1200 पव्वे अवैध देशी शराब को जप्त किया गया।

 

 

साथ ही आरोपी राधेश्याम पुत्र बाबूलाल एवं जीतेन्द्र उर्फ जीतू पुत्र रामस्वरुप निवासियान जेतपुर खण्डार को गिरफ्तार कर परिवहन में प्रयुक्त वाहन कार को जब्त किया गया। इस दौरान पुलिस की टीम में नन्दराम सहायक उप निरीक्षक, राजपाल कांस्टेबल, शीषराम कांस्टेबल एवं लखपतराज कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !