Saturday , 7 March 2026
Breaking News

जिले भर से पुलिस ने 16 आरोपियों को किया गिरफ्तार

शांति भंग करने के 6 आरोपी गिरफ्तारः-

 

 

रामवीर सिंह हैड कांस्टेबल थाना बामनवास ने हरिप्रसाद पुत्र नथोली निवासी जाहिरा को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार भागवत सिंह सहायक उपनिरीक्षक थाना बाटोदा ने हंसराज पुत्र नवल गुर्जर निवासी ढंढ की ढाणी तलावड़ा गंगापुर सिटी, प्रेमसागर पुत्र रामधन मीना निवासी कोड्याई बौंली को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

 

 

 

इसी प्रकार पुरूषोतम हैड कांस्टेबल थाना चौथ का बरवाड़ा ने इस्लाम मोहम्मद पुत्र अब्दुल गनी निवासी चौथ का बरवाड़ा, सलीम तेली पुत्र अब्दुल गनी निवासी चौथ का बरवाड़ा, मोहन लाल पुत्र शंकर लाल  निवासी चैनपुरा थाना चौथ का बरवाड़ा को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

 

 

सट्टे की खाईवाली करते हुए 1 आरोपी गिरफ्तारः-

 

 

धनराज सहायक उपनिरीक्षक थाना गंगापुर सिटी ने नरेन्द्र सैनी पुत्र मांगीलाल सैनी निवासी कल्याणजी गेट गंगापुर सिटी को सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईवाली करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

 

 

उल्लेखनीय है कि आरोपी कल्याणजी मन्दिर के सामने गंगापुर सिटी में सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईवाली करते हुये पाया गया जिस पर आरोपी को मय सट्टा पर्ची, बॉलपैन व 630 रूपए नकद के साथ गिरफ्तार कर धारा 13 आरपीजीओ में थाना गंगापुर सिटी पर प्रकरण दर्ज किया गया।

 

Police Arrested Sixteen Accused From Sawai Madhopur

 

 

दर्ज मुकदमात के 6 आरोपी गिरफ्तारः-

 

दोलत सिंह सहायक उपनिरीक्षक थाना मलारना डूंगर ने अय्याज पुत्र बुनियाद अली, रियाज पुत्र बुनियाद अली निवासीयान मलारना डूंगर को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि आरोपीयों के विरूद्ध थाना मलारना डूंगर पर मुकदमा नंबर 267/21 धारा 323,341,324,325,452,308 ता.हि. में दर्ज किया गया था।

 

 

इसी प्रकार ममता शर्मा महिला हैड कांस्टेबल थाना बाटोदा ने मोईनुद्दीन खान पुत्र अलाउद्दीन खांन निवासी नहर के पास खोहरी मलारना डुंगर, मोहम्मद साहिब खान पुत्र मोहम्मद साबिर निवासी बस स्टैण्ड के पास बहतेड, फिरोज शेख पुत्र बाबु शेख निवासी खोहरा पाड़ा मलारना डुंगर, मोहम्मद नासिर पुत्र अब्दुल सलाम निवासी बैरखण्डी को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपियों के विरूद्ध थाना बाटोदा पर मुकदमा नंबर 51/2021 धारा 379 ता.हि. व 4/21 एमएमडीआर एक्ट में दर्ज किया गया था।

 

1 वारंटी गिरफ्तार:-

 

पंकज कुमार कांस्टेबल थाना बाटोदा ने फरार वारण्टी जितेन्द्र पुत्र चिरंजी निवासी टिगरिया को गिरफतार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरुद्ध न्यायिक मजिस्ट्रेट बामनवास द्वारा प्रकरण संख्या 184/2016 में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

 

शराब पीकर उत्पात मचाते 2 आरोपी गिरफ्तारः-

 

हेमन्त कुमार हैड कांस्टेबल थाना गंगापुर सिटी ने छग्गा पुत्र जहांगीर निवासी सरकारी अस्पताल के पास गंगापुर सिटी, रईस पुत्र अलीशेर निवासी लाटा हाउस राम रहीम कॉलोनी गंगापुर सिटी को शराब पीकर उत्पात मचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !