Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

कुण्डेरा बस स्टैंड पर हुई फायरिंग एवं आगजनी की घटना का आरोपी गिरफ्तार  

जिला पुलिस ने फायरिगं एवं आगजनी के एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गौरतलब है की बदमाशों द्वारा जिला मुख्यालय के मुख्य तिराहा कुण्डेरा बस स्टैंड पर गत दिनों दिनदहाड़े फायरिगं कर साथ ही एक गाड़ी को जलाकर शहर में दहशत का माहौल बनाया था।

 

 

एसपी राजेश सिंह ने बताया की वांछित आरोपियों की धरपकड़ हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार दानोदिया एवं अनुसन्धान अधिकारी कृष्णा सामरिया वृत्ताधिकारी वृत्त शहर सवाई माधोपुर के निकटतम सुपरविजन में वांछित आरोपियों की धरपकड़ हेतु अलग – अलग टीमें गठित की गई। टीम द्वारा आरोपियों के संभावित ठिकानों जयपुर, टोंक, दौसा, बून्दी और कोटा आदि स्थानों पर काफी सरगर्मी से तलाश की गई।

 

Accused of firing and arson incident at Kundera bus stand arrested

 

तलाश के दौरान चन्द्रभान सिहं थानाधिकारी थाना कोतवाली सवाई माधोपुर के नेतृत्व में टीम को प्रकरण में वांछित आरोपी अनीस खान पुत्र जलीस खान निवासी फलसावटा थाना मलारना डूंगर हाल निवासी आईएचएस कॉलोनी बजरिया की कोटा में होने की सुचना मिलने पर कोटा पुलिस की मदद से वांछित आरोपी अनीस को कोटा से दस्तयाब किया गया। जिसे मामले की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ एवं अनुसन्धान जारी है।

 

गठित टीम में शामिल सदस्य:-

मुकेश कुमार हैड कांस्टेबल थाना कोतवाली सवाई माधोपुर, विजय सिहं कांस्टेबल और  रामभजन कांस्टेबल गठित टीम में शामिल रहें।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

Mantown Police Sawai Madhopur News 17 July 26 Vikalp Times

3 महीने से फरार साइबर ठ_गी गैंग का पर्दाफाश, पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के एक मामले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !