चौथ का बरवाड़ा के निकटवर्ती ग्राम डिडायच के ग्रामीणों को रास्तों में जमा कीचड़ से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कच्चे मार्ग में कीचड़ में चलने को मजबूर होना पड़ रहा है। किन्तु पंचायत द्वारा पक्की सड़क बनाने के लिये किसी प्रकार की पहल नहीं की जा रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि हल्की बारिश में ही मोहल्ले में लबालब पानी भर जाता है। मार्ग के किनारे नाली का निर्माण नहीं होने से पानी की निकासी भी नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि डिडायच में कीचड़ की समस्या के समाधान के लिए सीसी रोड़ का निर्माण किया जाये।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया