Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जिले भर से पुलिस ने 11 आरोपियों को किया गिरफ्तार

शांति भंग करने के आरोप में 8 आरोपी गिरफ्तारः- 

 

पूरण सिंह उपनिरीक्षक थाना गंगापुर सिटी ने कालीचरण पुत्र किशन लाल माली निवासी महूकलां,  राहुल कुमार पुत्र कालीचरण निवासी महूंकला को व इसी प्रकार जब्बार सहायक उपनिरीक्षक थाना गंगापुर सिटी ने लोकेश मीना पुत्र स्व. रामनिवास मीना निवासी मीनापाड़ा को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

 

 

 

इसी प्रकार गणपत सिंह हैड कांस्टेबल थाना खण्डार ने रोशन पुत्र मलखान निवासी ओणमीना, रंजी पुत्र मलखान निवासी ओणमीना, राधेश्याम पुत्र बदरी निवासी ओणमीना, पहलवान पुत्र जानकीलाल निवासी ओणमीना खण्डार को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार सियाराम हैड कांस्टेबल थाना सूरवाल ने हरिसिंह पुत्र मदन मीना  निवासी सून्दरी बाटोदा को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

 

 

अवैध शराब बेचते हुए 1 आरोपी गिरफ्तारः-

 

 

हेमेन्द्र सिंह हैड कांस्टेबल थाना वजीरपुर ने हेमराज पुत्र केदार मीना निवासी खरेड़ा वजीरपुर को अवैध शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी ग्राम खरेड़ा में अवैध शराब बेचते हुए पाया गया। जिस पर आरोपी से अनुज्ञापत्र मांगा तो कोई अनुज्ञापत्र नहीं होना बताया जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध देशी शराब के 61 पव्वे जप्त कर धारा 19/54 एक्साइज एक्ट में थाना वजीरपुर पर प्रकरण संख्या 236/21 दर्ज किया गया।

 

Police Arrested Eleven Accused From Sawai Madhopur

 

दर्ज मुकदमात का 1 आरोपी गिरफ्तारः-

 

गजानन्द शर्मा थानाधिकारी थाना बहरावण्डा कलां ने बाबूलाल पुत्र रेखाराम निवासी चित्तोला को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना बहरावण्डा कलां पर मुकदमा नंबर 104/2021 धारा 143, 332, 353, 336 ता.हि. व 3 पीडीपीपी एक्ट में दर्ज किया गया था।

 

 

ध्वनि प्रदूषण करने का 1 आरोपी गिरफ्तार:-

 

हेमेन्द्र सिंह हैड कांस्टेबल थाना वजीरपुर नेे मोनू सैनी पुत्र राधेश्याम निवासी महूकलां को ध्वनि प्रदूषण करने के आरोप मे गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी ग्राम सेवा में स्कूल के पास सार्वजनिक स्थान पर ट्रैक्टर में तेज आवाज में डेक मशीन बजाते हुये पाया गया जिस पर आरोपी को मय डेक मशीन, स्पीकर व मैमोरी कार्ड के गिरफ्तार कर थाना वजीरपुर पर धारा 4/6 आरएनसी एक्ट में प्रकरण संख्या 235/2021 दर्ज किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !