Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

शिविरों में पट्टे एवं प्रमाणपत्र पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर आई मुस्कान

सोमवार को 4 पंचायतों में शिविर हुए आयोजित

 

प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत आज सोमवार को सवाई माधोपुर की शेरपुर, बौंली की लाखनपुर, वजीरपुर की श्यारोली एवं बामनवास की भिनौरा ग्राम पंचायत में शिविरों का आयोजन हुआ। जिले में आयोजित इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं उनकी टीम ने उपस्थित रहकर लोगों की समस्याएं सुनी तथा प्राप्त परिवादों का यथासंभव मौके पर ही समाधान किया। शिविरों में पंचायत द्वारा जारी किए गए पट्टों का वितरण किया।

 

 

 

यहां सहमति से खाते के विभाजन का कार्य करने के बाद दस्तावेज भी सौंपा गया। शिविर में पट्टा वितरण, रेकार्ड में नाम शुद्धि, मृदा कार्ड, जॉब कार्ड जारी करने के साथ ही रोड़वेज के स्मार्ट कार्ड बनाए गए। इसी प्रकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की टीम ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत वृद्धावस्था, विधवा पेंशन के प्राप्त आवेदनों का निस्तारण किया। इसी प्रकार पालनहार योजना के तहत प्राप्त आवेदनों पर स्वीकृति आदेश जारी किए गए। शिविरों में चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा लोगों की बीपी एवं शुगर की जांच की गई।

 

 

 

अन्य बीमारियों के लिए मरीजों को नि: शुल्क दवा उपलब्ध करवाई गई। शिविर में बिजली के बिल में संशोधन, जले हुए ट्रांसफार्मर बदलने सहित प्राप्त आवेदनों का निस्तारण किया गया। शिविरों में महिलाओं की इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन और सीएम एकल नारी सम्मान पेंशन की स्वीकृति जारी की गई। बैंक खाते में मिस मैच होने के कारण सामाजिक सुरक्षा पेंशन से वंचित रह रहे लाभार्थियों के खाते का संशोधन किया गया।

 

 

Camps were organized in 4 panchayat on today in sawai madhopur

 

फव्वारा सिंचाई संयंत्र और ड्रिप सिंचाई संयंत्र के लिए प्राप्त आवेदनों को ऑनलाइन किया गया। खराब पड़े हैंडपम्पों की मरम्मत की गई। चिकित्सा विभाग की स्टॉल पर बीपी एवं शूगर जांच की सुविधा का लोगों द्वारा भरपूर लाभ उठाया। शिविर में शिविर प्रभारियों द्वारा मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के संबंध में लोगों को जागरूक किया तथा अधिक से अधिक पंजीयन करवाने की बात कही। अन्य योजनाओं के बारे में भी लोगों को जानकारी देकर लाभांवित किया।

 

शिविरों में सेल्फी पॉइंट का रहा क्रेज:-

 

प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत आयोजित सभी शिविरों में ग्रामीणों में सेल्फी के लिये बड़ा उत्साह रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित सुजस, जन घोषणा पत्र और फ्लैगशिप योजनाओं का फोल्डर प्राप्त किया। जिन लोगों के शिविर में मौके पर काम हो गये, लगभग सभी ने सीएम सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी ली।

 

इस प्वांइट पर क्यू आर कोड भी दर्शित है। स्कैनर एप पर इस कोड को स्कैन करने पर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे ट्विटर, फेसबुक, इन्स्टाग्राम पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को टैग कर अपलोड कर सकते हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !