Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन के लिए कलेक्टर ने समय पर पूर्ण तैयारी करनेे के दिये निर्देश

जिले में हर्षाेल्लास के साथ मनेगा गणतंत्र दिवस

 

 

जिला कलक्टर राजेन्द्र किशन ने आज गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेकर गणतंत्र दिवस समारोह (26 जनवरी 2022) समारोह आयोजन के लिए सम्बंधित अधिकारियों को जिम्मेदारियां देकर समय पर तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने बताया कि जिला मुख्यालय सहित सम्पूर्ण जिले में गणतंत्र दिवस समारोह कोरोना गाइडलाइन की पूर्ण पालना के साथ हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा।

 

 

 

कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन तैयारी बैठक में सभी अधिकारियों से कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह से संबंधित कार्याे एवं दिए गए दायित्वों को समय पर गुणवत्ता के साथ करवाना सुनिश्चित करें। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह पुलिस लाइन परेड मैदान में होगा। कलेक्टर ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह हर वर्ष की तरह भव्य एवं हर्षाेल्लास के साथ आयोजित होगा, लेकिन कोराना गाइडलाइन की पूर्ण पालना कराई जाएगी।

 

 

 

उन्होंने कहा कि समारोह में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पुलिस, आरएसी, होम गार्ड, एनसीसी, स्काउट एवं गाईड की विभिन्न टुकड़ियां परेड में शामिल होंगी। जिला कलक्टर ने बताया कि समारोह के दौरान झांकियों के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं संदेश दिया जाए।

 

Collector instructed to make full preparation on time for organizing Republic Day celebrations

 

जिला कलेक्टर ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा प्रातः 9.05 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा तथा पुलिस बैण्ड द्वारा राष्ट्रीय धुन पर गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। मुख्य अतिथि परेड़ का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी लेगें। महामहिम राज्यपाल महोदय के संदेश का पठन किया जाएगा।

 

 

 

समारोह में सामूहिक गायन, नृत्य की गरिमामय प्रस्तुति भी होगी। कलेक्टर ने श्रेष्ठ कार्य करने वाली प्रतिभाओं के सम्मान के प्रस्ताव 15 जनवरी तक भिजवाने के निर्देश दिए। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मैत्री मैच आयोजन की जिम्मेदारी जिला खेल अधिकारी को दी गई। उन्होने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय भवन पर 8.30 बजे झण्डारोहण किया जाएगा।

 

 

समस्त सरकारी भवनों एवं शिक्षण संस्थाओं पर संबंधित कार्यालय अध्यक्षों द्वारा निर्धारित समय प्रातः 8.15 बजे झण्डारोहण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सुव्यवस्थित रूप से मनाए जाने के लिए कार्यक्रम प्रबंध, व्यवस्था, साफ-सफाई एवं रोशनी, पारितोषिक एवं प्रशंसा पत्र चयन, पारितोषिक वितरण, रंगोली सजावट, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मंच संचालन आदि की जिम्मेदारियां भी सौंपी गई है।

 

 

जिनमें विभिन्न अधिकारियों को अध्यक्ष एवं सदस्य बनाकर दायित्व सौंपा गया है। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की झांकियों का प्रदर्शन भी किया जायेगा। बैठक में एडीएम डॉ. सूरज सिंह नेगी, एसडीएम कपिल शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !