Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जिला प्राधिकरण सचिव श्वेता गुप्ता ने जिले के आश्रय स्थलों का निरीक्षण करने हेतु ली मीटिंग 

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश व रालसा जयपुर के निर्देशानुसार रैन बसेरों में पाई गई कमियों को दुरूस्त करने के संबंध में अश्वनी विज, अध्यक्ष जिला प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सवाई माधोपुर के निर्देशन में आज बुधवार को सचिव जिला प्राधिकरण, श्वेता गुप्ता द्वारा ए.डी.आर सेन्टर में मीटिंग का आयोजन किया गया।

 

 

 

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्वेता गुप्ता ने उपस्थित अधिकारीगण को जानकारी देते हुए बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने I.A.No 94 & 96 in Writ petition No. 196/2001 People’s Union for Civil Liberties Vs. Union of  India & Ors. esa 12 दिसंबर 2011 को सुनवाई करते हुए विशेष रैन बसेरों को स्थापित किए जाने के बारे में निर्देश दिए हैं, तथा राज्य सरकार के मुख्य सचिव को आदेशित किया है कि व्यक्तिगत ध्यान देकर पर्याप्त संख्या में रैन बसेरे खोले जावें एवं उनकी देखरेख (निगरानी) भी सुनिश्चित की जावे, ताकि ठंड में कोई बेघर गरीब व असहाय व्यक्ति खुले में सोने के लिए बाध्य ना हो।

 

District Authority Secretary Shweta Gupta took a meeting to sawai madhopur

 

साथ ही यह भी निर्देश दिया है कि रैन बसेरों में पर्याप्त एवं समुचित सुविधायें जो राज्य सरकार द्वारा निर्धारित है, लोगों को उपलब्घ हो तथा महिलाओं और पुरूषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था सुनिश्चित हो।

 

 

श्वेता गुप्ता, सचिव जिला प्रािधकरण ने नगर परिषद की ओर से उपस्थित अधिकारीगण को सवाई माधोपुर व तालुका गंगापुरसिटी स्थित रैन बसेरों में रैन बसेरों मे लोकेशन बाबत् पर्याप्त प्रचार-प्रसार करने तथा गौरव पथ स्थित रैन बसेरे में शौचालय व स्नानागार नहीं होने के बारे में अवगत कराते हुए शौचालय व स्नानागार हेतु यथोचित कार्यवाही कर अतिशीघ्र व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

साथ ही उपस्थित कृष्णा सामरिया, सीओ सिटी सवाई माधोपुर को सभी रैन बसेरों में बीट कॉन्सटेबल की व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर सूरज सिंह नेगी अतिरिक्त जिला कलेक्टर, कृष्णा सामरिया सीओ सिटी सवाई माधोपुर, रामेन्द्र शर्मा एवं प्रियंका पाठक कर्मचारी नगर परिषद सवाई माधोपुर आदि उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !