Thursday , 23 July 2026
Breaking News

मुंबई में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने से 7 लोगों की हुई मौत

मुंबई:- मध्य मुंबई के ताड़देव क्षेत्र में एक बहुमंजिला आवासीय इमारत की 18वीं मंजिल पर आज शनिवार की सुबह भीषण आग लगने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है। 16 अन्य घायल हो गए है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया है कि गोवालिया टैंक में गांधी अस्पताल के सामने स्थित इमारत कमला में आज शनिवार की सुबह करीब सात बजे के आस-पास आग लग गई।

 

 

उस समय इमारत में रहने वाले कई लोग सो रहे थे। उन्होंने कहा कि यह 20 मंजिला इमारत है। आग इसकी 18वीं मंजिल पर लगी है। सूचना मिलने पर दमकल कर्मी एवं पुलिस मौके पर पहुंची। इस घटना में कई लोग घायल हो गए है व उन्हें पास के विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया। अधिकारी ने बताया गया कि नायर अस्पताल ले जाए गए सात में से पांच घायलों की मौत हो गई एवं दो अन्य लोगों की मौत दो अलग-अलग अस्पतालों- भाटिया अस्पताल व कस्तूरबा अस्पताल- में हुई।

 

7 people died in massive fire in multi-storey building in Mumbai

 

 

अधिकारी ने बताया कि फिलहाल भाटिया अस्पताल में 13, नायर अस्पताल में 2 व कस्तूरबा अस्पताल में 1 व्यक्ति का इलाज जारी है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर आग बुझाने के लिए दमकल की 13 गाड़ियां और पानी के सात टैंकर घटनास्थल पर पहुंचे चुके थे। इस आग को तीसरे स्तर की (भीषण) आग बताया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल दमकल कर्मियों ने आग पर चारों तरफ से काबू पा लिया है।

 

 

आग लगने के बाद इमारत से बाहर भागने लगे लोग:- एक अन्य अधिकारी ने कहा कि 18वीं मंजिल पर आग लगने के तुरंत बाद ही निवासी अपने-अपने परिवार के सदस्यों के साथ बाहर की ओर भागने लगे। प्रत्येक मंजिल पर कम से कम छह फ्लैट हैं। आग ने 18वीं और 19वीं मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया है और कुछ निवासी वहां फंस गए। उन्होंने कहा कि कुछ निवासियों के अनुसार, आग लगने के बाद इमारत में बिजली की आपूर्ति बंद हो गई। आग लगने के समय इमारत के कई निवासी सो रहे थे। उन्होंने कहा कि आग बुझाने का अभियान अब भी जारी है। (सोर्स)

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mobile system mobile update money kota news 19 July 26 Vikalp Times

‘मोबाइल बंद न करें’… रातभर चलता रहा फ_र्जी System Update, सुबह खाते से उड़ गए ₹98 हजार

कोटा: Kota शहर में साइबर ठ_गों ने अब मोबाइल (Mobile) है_किंग के जरिए लोगों को …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !