Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

घर-घर औषधि योजना की जिला स्तरीय टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई आयोजित 

आमजन में रोग प्रतिरोधक क्षमता के विकास, आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लक्ष्य से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्ष 2021 के राज्य बजट में ‘‘घर-घर औषधि योजना’’ की घोषणा की थी। इसकी पालना में जिले के प्रत्येक परिवार को आगामी पांच साल में 24 औषधीय पौधे निःशुल्क उपलब्ध करवाएं जाएंगे।

 

 

घर-घर औषधि योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आज सोमवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में डीएफओ जयराम पांडे जानकारी देते हुए बताया की इस योजना के तहत तुलसी, कालमेध, अश्वगंधा एवं गिलोय औषधि पौधों का घर-घर वितरण किया गया।

 

A review meeting of the district level task force of ghar ghar aushadhi scheme was held in sawai madhopur

 

 

बैठक में डीएफओ जयराम पांडे ने बताया कि जिल में एक लाख 27 हजार 363 परिवारों में से प्रत्येक परिवार को आठ पौधे के हिसाब से जिले में 10 लाख 18 हजार 904 पौधे वितरण किए गए। बैठक में डीएफओ ने घर-घर औषधि योजना अंतर्गत पौध वितरण के प्रबोधन एवं मूल्यांकन के संबंध में तीन स्तर पर (पंचायत स्तर, ब्लॉक स्तर, जिला स्तर) मूल्यांकन रिपोर्ट की प्रगति, औषधीय पौधों के उपयोग की जानकारी जन-जन तक पहुचानें हेतु सघन प्रचार-प्रसार करने एवं वर्कशाप आयोजित कराये जाने एवं आगामी वर्ष में प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्र में मेडिशनल प्लान्ट कॉर्नर की स्थापना की जायगी। जिसमे तुलसी, कालमेध, अश्वगंधा एवं गिलोय के पौध रोपण किया जाएगा। बैठक में जिला परिषद के सीईओ अभिषेक खन्ना, सीपीओ बाबूलाल बैरवा, सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना, सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !