Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

बीस सूत्री कार्यक्रम एवं फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति समीक्षा कर अधिकारियों को दिए निर्देश

बीस सूत्री कार्यक्रम की प्रगति समीक्षा बैठक अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने कहा कि कार्यक्रम के तहत आवंटित लक्ष्यों के विरुद्ध शत-प्रतिशत उपलब्धि अर्जित करने के लिए सभी विभागीय अधिकारी तत्परता से कार्य करें और सभी पात्रों को लाभांवित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन विभागों की प्रगति कम है, वे अभी से योजना बनाकर अधिक मेहनत के साथ लक्ष्य प्राप्ति के लिए जुटकर करें।

 

 

 

बीस सूत्री कार्यक्रम के रैंक निर्धारण के जिन बिंदुओं में जिले को (A) श्रेणी मिलने पर सम्बंधित अधिकारियों की सराहना की तथा आगे भी इसी प्रकार प्रगति लाने के निर्देश दिए। वहीं जिन बिन्दुओं में रैंक (B) एवं (C) मिली उनमें संबंधित बिन्दुओं के प्रभारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए रैंक बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास के निर्देश दिए। बैठक में राजीविका के अधिकारी को स्वयं सहायता समूहों के आवेदन एवं पत्रावलियां तैयार करवाकर बैंक से संबंधित प्रक्रिया पूरी करवाने के निर्देश दिए।

 

 

इसी प्रकार पौधारोपण के कार्य में विभागवार लक्ष्य के अनुरूप प्रगति के लिए अभी से प्रयास करने तथा संबंधित विभागों को पूरी तैयारियां करने के निर्देश दिए। वहीं शुद्ध पेयजल के लिए अधीक्षण अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी को घर-घर नल कनेक्शन के लिए लक्ष्य के अनुसार विशेष मेहनत करने तथा शुद्ध पेयजल की उपलब्धता के संबध में निर्देश दिए। कलेक्टर ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को में 15-18 वर्ष के बच्चों के एवं सेकण्ड डोज टीकाकरण को शत-प्रतिशत करने के निर्देश दिए।

 

 

 

इस अवसर पर मनरेगा के तहत रोजगार सृजन, जॉब कार्ड जारी करने, मानव दिवस सृजित करने, न्यूनतम मजदूरी, खाद्य सुरक्षा, ग्रामीण आवास, पेयजल, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, सामाजिक सुरक्षा, वृद्धों का कल्याण, अनुसूचित जाति-जनजाति परिवारों को सहायता, कृषि कनेक्शन, भू खण्ड आवंटन और छात्रवृत्ति सहित अन्य बिन्दुओं पर समीक्षा करते हुये समय पर लोगों को लाभान्वित करवाने की बात कही।

 

 

Instructions given to officers after reviewing the progress of twenty point programs and flagship schemes in sawai madhopur

 

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी ने राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति समीक्षा कर योजनाओं की समयबद्ध क्रियांविति करने तथा सभी पात्रों को योजनाओं से लाभांवित करने के निर्देश दिए। सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने खाद्य पदार्थों के सैंपलों के संबंध में हुई कार्रवाई की समीक्षा की तथा अभियान को लगातार जारी रखने एवं मिलावटखोरी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

 

 

इसी प्रकार मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का प्रचार प्रसार कर वंचित लोगों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। बैठक में इंदिरा शहरी क्रेडिट कार्ड योजना, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल, मुख्यमंत्री कन्यादान/हथलेवा योजना, सिलिकोसिस पॉलिसी, मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पैंशन योजना, मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पैंशन योजना, विशेष योग्यजन सम्मान पैंशन योजना, पालनहार योजना के तहत हुई प्रगति की समीक्षा की तथा इन योजनाओं में संवेदनशील होकर पात्रों को लाभांवित करने के निर्देश दिए।

 

 

बैठक में जिला परिषद के सीईओ अभिषेक खन्ना, यूआई सचिव महेन्द्र मीना, सीपीओ बाबूलाल बैरवा, सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना, एसई पीएचईडी, पीडब्ल्यूडी, जेवीवीएनएल, सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, सीडीईओ सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। मुख्य आयोजना अधिकारी बी.एल. बैरवा ने सभी सूत्रों में अब तक अर्जित उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बैठक में जिला परिषद के सीईओ अभिषेक खन्ना ने भी प्रगति समीक्षा के दौरान निर्देश दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !