Sunday , 7 June 2026
Breaking News

सलाहकार समिति की बैठक में जागरूकता लाने पर हुई चर्चा

पीसीपीएनडीटी एक्ट 1994 के तहत उपखण्ड चौथ का बरवाडा की सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया। बैठक में डाॅ.महेश महेश्वरी जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी एवं उपखण्ड समुचित प्राधिकारी, डाॅ. अशोक कुमार मीना स्त्रीरोग विशेषज्ञ, डाॅ. गजेन्द्र कुमार वर्मा शिशु रोग विशेषज्ञ, आशीष गौतम जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी, अनिल जैन, सीमा वर्मा सहित सीएचसी प्रभारी डाॅ. तपेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे।

Discussion awareness meeting Advisory Committee medical health officer
डॉ. महेश माहेश्वरी ने बैठक में अवगत कराया कि जिले एवं उपखण्ड में गिरते हुए लिंगानुपात चिन्ता जनक है इसके लिए अधिक से अधिक प्रचार प्रसार, जन जागरूकता पर ध्यान देने की आवश्यकता है। बेटा बेटी में फर्क करना, गर्भ का लिंग चयन जांच/हत्या करने सहित बेटियों को अवसर देने की प्राथमिकता रहनी चाहिए। सदस्यों ने अवगत कराया कि उपखण्ड में न तो सोनेाग्राॅफी केन्द्र है ओर ना ही लिंग चयन करने की कोई सूचना जानकारी में है। चिकित्सा विभाग के पीसीपीएनडीटी सैल द्वारा चलाए जा रहे डिकाॅय आपरेशन, बेटी अनमोल है (डाॅटर्स आर प्रिशियस (डेप) ) के कारण आम जनता में अच्छा संदेश गया है।
आशीष गौतम जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी द्वारा पीसीपीएनडीटी एक्ट 1994 के प्रावधानों ,चिकित्सा केन्द्रों/व्यक्तियों जो लिंग चयन करते है उनकी पहचान कर निगरानी रखते हुए पीसीपीएनडीटी सैल को सूचनाएं देने, राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं यथा मुखबिर प्रोत्साहन योजना के तहत 2.50 लाख ईनाम, मुख्यमंत्री राजश्री योजना, मुख्यमंत्री बालिका संबल योजना, 104/108 टोल फ्री नम्बर, डिकाॅय कार्यवाहियों इत्यादि की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !