Thursday , 23 April 2026
Breaking News

पुलिस ने रिवाली में फायरिंग की घटना के आरोपी को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

बामनवास थाना पुलिस ने रिवाली गाँव में फायरिंग की घटना के आरोपी को महज 24 घंटे में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी महेन्द्र गुर्जर उर्फ माही पुत्र सरदार गुर्जर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस के अनुसार एसपी सवाई माधोपुर सुनील विश्नोई ने बताया कि गत सोमवार को ग्राम रिवाली बस स्टैण्ड पर मुनिराज मीना निवासी कुआंगांव के महेन्द्र गुर्जर निवासी रिवाली ने अज्ञात रंजिश को लेकर जान से मारने की नियत से देशी कट्टे से फायर कर पेट में गोली मार दी थी। जिससे मुनिराज मीना गंभीर रुप से घायल हो गया, जो जयपुर में जैर ईलाज है।

 

घटना को लेकर क्षैत्र में सनसनी फैल गई व लोगों में घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त हो गया था। जिसे गम्भीरता से लेते हुए मुलजिम की गिरफ्तारी हेतु बामनवास थानाधिकारी बृजेश कुमार मीना को निर्देश दिये गये। एसपी सुनील विश्नोई ने बताया कि सुरेश कुमार खिंची अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी, तेजकुमार पाठक वृताधिकारी वृत बामनवास के निकटतम सुपरविजन में बृजेश मीना थानाधिकारी बामनवास को आरोपी की तलाश हेतु अलग – अलग टीम गठित करने व आरोपी की अविलम्ब गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।

 

 

गठित विशेष टीम द्वारा अथक प्रयास व मेहनत करते हुए रात्रि में पहाड़ी में सघन चैकिंग कर मुलजिम को बिना भागने का मौका दिए आरोपी महेन्द्र गुर्जर उर्फ माही पुत्र सरदार गुर्जर निवासी रिवाली को घटना के 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को आज बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया एवं दो दिन का पुलिस रिमाण्ड लिया गया है। आरोपी से अनुसंधान जारी है।

 

Police arrested accused of firing in Riwali within 24 hours in bamanwas sawai madhopur

 

घटना का विवरण:-  गत सोमवार को ग्राम रिवाली के बस स्टैण्ड पर परिवादी मुनिराज मीना पर आरोपी महेन्द्र गुर्जर द्वारा अज्ञात रंजिश को लेकर कट्टे से फायर किया था। जिसमें परिवादी मुनिराज के पेट में गोली लगने से घायल अवस्था में मजरुब मुनिराज को जयपुर एसएमएस हास्पीटल में भर्ती कराया गया। मजरुब के पर्चा बयान पर थाने पर प्रकरण संख्या 33/2022 दर्ज किया गया।

 

ये रहे पुलिस टीम में शामिल :-  इस कार्रवाई के दौरान बृजेश कुमार मीना थानाधिकारी बामनवास, प्रकाश चन्द सहायक उप निरीक्षक, रामवीर सिंह हेड कांस्टेबल, राजाराम कांस्टेबल, शीशराम कांस्टेबल, डिप्टी सिंह कांस्टेबल, महेन्द्र जाखड़ कांस्टेबल, संजीव कांस्टेबल सीओ कार्यालय बामनवास, विजय यादव कांस्टेबल, ओमवीर सिंह कांस्टेबल, अशोक यादव कांस्टेबल, मुकुट विहारी कांस्टेबल, हरिमोहन कांस्टेबल, राजकुमार कांस्टेबल एवं हरिगोपाल कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !