Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

मोटर साईकिल चोरी करने का आरोपी चढ़ा खंडार थाना पुलिस के हत्थे

खंडार थाना पुलिस ने वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान के तहत मोटर साईकिल चोरी करने के एक आरोपी को गिरफ्तार करने सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी संजय बैरवा उर्फ संजू पुत्र प्रकाश चंद को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार परिवादी पहलवान पुत्र रामहेत मीना निवासी सामरसा थाना मानपुर जिला श्योपुर ने खंडार थाने पर उपस्थित होकर पालीब्रिज शराब के ठेके के पास से मोटरसाईकिल अज्ञात बदमाशान द्वारा गत दिनांक 11-01-2022 को चोरी कर लेने की रिपोर्ट पेश की। जिस पर आरोपी के विरुद्ध आईपीसी में मामला पंजीबद्ध किया गया था।

 

accused of stealing a motor cycle got caught by the Khandar police station in sawai madhopur

 

पुलिस महानिदेशक राजस्थान जयपुर द्वारा प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान के तहत सुनिल कुमार विश्नोई एसपी सवाई माधोपुर एंव सुरेन्द्र दानौदिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के मार्गदर्शन एवं वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण अनिल डोरिया के निर्देशन में थानाधिकारी भगवान लाल द्वारा थाना हाजा पर वीरसिहं सहायक उपनिरीक्षक के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

 

गठित टीम ने घटनास्थल के आस-पास स्थित सीसीटीवी कैमरों से फुटेज प्राप्त कर संदिग्ध आरोपी की तलाश की गई। कल शनिवार को गठित टीम द्वारा ग्राम सेवती खुर्द में सीसीटीवी कैमरे में मिली फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर अनुसन्धान प्रारंभ किया गया। आरोपी संजय बैरवा उर्फ संजू पुत्र प्रकाश चंद निवासी सेबती खुर्द थाना खण्डार जिला सवाई माधोपुर ने मामले की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !