Sunday , 8 March 2026
Breaking News

मानटाउन थाना पुलिस ने अपहरण व फिरौती के मुख्य को किया गिरफ्तार 

मानटाउन थाना पुलिस ने वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत डेढ़ माह फरार चल रहे अपहरण व फिरौती के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी बाली उर्फ बालूराम उर्फ रामखिलाड़ी को गिरफ्तार किया है जो करीब डेढ़ माह से फरार चल रहा था।  थानाधिकारी जगदीश भारद्वाज ने बताया की पुलिस टीम ने वांछित आरोपी बाली उर्फ बालूराम उर्फ रामखिलाड़ी पुत्र चन्दालाल निवासी जगमोहनपुरा जिला टोंक को खेरदा ब्रिज से गिरफ्तार किया है।

 

आरोपी बाली ने गत 13 जनवरी 2022 को अपने अन्य साथियों के साथ आदर्श नगर से बहला-फुसला कर शंकरलाल मीना निवासी मैनपुरा के नाबालिग पुत्र का जबरदस्ती अपहरण कर निवाई ले गए और वहां पर पीड़ित का एटीएम कार्ड, मोटर साईकिल और मोबाईल छीनकर मारपीट की।

 

Mantown police station arrested the main accused of kidnapping and ransom in sawai madhopur

 

उन्होंने बताया की आरोपी बाली उर्फ बालूराम उर्फ रामखिलाड़ी करीब डेढ़ माह से फरार चल रहा था। जिसकी तलाश हेतु पुलिस टीम गठित की गई। आरोपी को कल बुधवार को खेरदा ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद अनुसंधान में गिरफ्तार कर आज गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायालय ने आरोपी को पीसी रिमाण्ड भेजा है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में जगदीश भारद्धाज थानाधिकारी थाना मानटाउन, प्रेमप्रकाश सहायक उपनिरीक्षक और बुद्धिप्रकाश कांस्टेबल नवल सिंह हैड कांस्टेबल आदि शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !