Sunday , 6 April 2025

बढ़ते दुष्कर्म एवं अपराध को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा सवाई माधोपुर द्वारा जिला कलेक्टर को उनके आवास पर जिले में बढ़ते दुष्कर्म एवं महिला अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु ज्ञापन दिया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा आशा शर्मा ने बताया कि हाल ही में ग्राम एंडा में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

 

बेटियों से इस प्रकार के कृत्य दुर्भाग्यपूर्ण एवं शर्मसार करने वाले हैं। महिला एवं आमजन में भय व्याप्त हो गया है। इस संदर्भ में भाजपा महिला मोर्चा आशा शर्मा के नेतृत्व में बहनों ने जिला अस्पताल जाकर पीड़िता से मुलाकात की एवं उसकी कुशल क्षेम जानी तथा साथ ही परिजनों से भी बात की एवं पूर्ण घटनाक्रम का ब्यौरा लिया।

 

BJP Mahila Morcha submitted a memorandum to Collector regarding increasing rape and crime in sawai madhopur

 

इसके बाद जिला कलेक्टर से उनके आवास पर मुलाकात की साथ ही संबंधित मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाने एवं दोषियों पर शीघ्र कार्यवाही को लेकर ज्ञापन दिया। इस दौरान कलेक्टर ने पूर्ण रूप से निष्पक्ष कार्यवाही का आश्वासन दिया तथा बताया कि संबंधित दुष्कर्म मामले में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है एवं बाकी को गिरफ्तारी की शीघ्र कार्यवाही की जा रही है।

 

दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष मथुरिया, जिला मंत्री कृष्णा गुप्ता, सावित्री शर्मा, संतोष जैन, विमला शर्मा भी उपस्थित रही।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bonli Police Sawai Madhopur News 06 April 25

बौंली थाने में सायबर ठ*गी का मामला दर्ज, 11 लाख रुपए का मिला हिसाब

बौंली थाने में सायबर ठ*गी का मामला दर्ज, 11 लाख रुपए का मिला हिसाब   …

Manoj Parashar took blessings from Mahant Hemraj Maharaj of Bhairav ​​Dham

मनोज पाराशर ने भैरव धाम के महंत हेमराज महाराज से लिया आशीर्वाद

सवाई माधोपुर: विप्र संवाद ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय संयोजक एवं अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के …

Bonli Police Sawai Madhopur News 05 April 25

2 लाख 10 हजार की सायबर ठ*गी के आरोपी को दबोचा

2 लाख 10 हजार की सायबर ठ*गी के आरोपी को दबोचा     सवाई माधोपुर: …

Mantown police sawai madhopur news 05 April 25

सायबर ठ*गी के दो आरोपियों को दबोचा

सायबर ठ*गी के दो आरोपियों को दबोचा       सवाई माधोपुर: मानटाउन थाना पुलिस …

PHEDs AEN APO in sawai maddhopur

पीएचईडी के एईएन को किया एपीओ

पीएचईडी के एईएन को किया एपीओ       सवाई माधोपुर: जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !