Sunday , 8 March 2026
Breaking News

विश्व वानिकी दिवस के उपलक्ष्य में फ्रन्टलाईन स्टॉफ एवं एनजीओं संगोष्ठी का हुआ आयोजन

विश्व वानिकी दिवस के उपलक्ष्य में आज सोमवार को नर्सरी केम्पस आलनपुर में फ्रन्टलाईन स्टॉफ एवं एनजीओं के संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत पौधारोपण कार्यक्रम से की गई। इसके अतिरिक्त वन/वन्यजीव/मृदा संरक्षण से संबधित नुक्कड नाटक, कठपुतली नृत्य, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजना किया गया। कार्यक्रम अन्तर्गत स्वसेवी संस्थाएं पथिक लोक सेवा समिति, बाघ संरक्षण संमिति, वरिष्ठ नागरिक संस्थान द्वारा विचार व्यक्त किया गया।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य वन संरक्षक भरतपुर टीकमचंद वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना रहे। कार्यक्रम में वन मण्डल सवाई माधोपुर/रणथम्भौर बाघ परियोजना/राष्ट्रीय चम्बल अभ्यारण एवं भू-सरंक्षण अधिकारी सवाई माधोपुर के फ्रन्ट लाईन स्टॉफ (क्षेत्रीय वन अधिकारी/वनपाल/सहायक वनपाल/वनरंक्षक/डब्ल्यू.सी. कर्मकार) एवं जल ग्रहण समिति/ई.डी.सी/वी.एफ.पी.एम.सी. के पदाधिकारीयों ने भाग लिया।

 

 

Frontline staff and NGOs organized seminar on the occasion of World Forestry Day in sawai madhopur

 

 

इस दौरान उपवन संरक्षक सवाई माधोपुर जयराम पाण्डेय द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया तथा सुरेश मिश्रा भू-सरंक्षण अधिकारी सवाई माधोपुर द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा वन संरक्षण में जनता की भागीदारी बढ़ाने हेतु आव्हान किया गया। तथा विशिष्ट अतिथि द्वारा वन संरक्षण की शपथ दिलवायी गई। कार्यक्रम का संचालन अरविन्द झा सहायक वन सरंक्षक रणथम्भौंर बाघ परियोजना द्वारा किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !