Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जिला प्राधिकरण सचिव ने विश्व जल दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के तत्वाधान में जिला प्राधिकरण सचिव श्वेता गुप्ता ने आज मंगलवार को रणथंभौर रोड़ स्थित राज पैलेस होटल में विश्व जल दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके की गई। इसके बाद उपस्थित वक्ताओं द्वारा जल के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

 

 

जिला प्राधिकरण सचिव श्वेता गुप्ता ने जागरूकता शिविर में उपस्थित आमजन को बताया कि प्रकृति और मानव शरीर पंचतत्वों से मिलकर बना है। धरती के तीन-चौथाई भाग पर जल है। किंतु इस जल का 97 प्रतिशत भाग पीने योग्य नहीं है। शेष तीन प्रतिशत में से दो प्रतिशत ग्लेशियर में मौजूद है। सिर्फ एक प्रतिशत पानी ही मनुष्य को पीने के लिए उपलब्ध है। जिला प्राधिकरण सचिव ने उपस्थित लोगों को पानी बचाने तथा पेड़ लगाने के लिए शपथ दिलाई।

 

District Authority Secretary organized awareness program on World Water Day in sawai madhopur

 

कार्यक्रम में उपस्थित पीएचईडी एसई सीताराम ने बताया कि जल, जमीन और जंगल कम हो रहे हैं। हवा, पानी, मिट्टी, अग्नि तथा आकाश पंचतत्व है जिनसे मनुष्य का शरीर बना है। इन्होंने बताया कि किस तरह से मारवाड़ के लोगों ने महत्व समझा और जल की समस्या को दूर किया। साथ ही प्रत्येक व्यक्ति को हर वर्ष दस पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। सुरेश सिंह भूजल वैज्ञानिक ने बताया कि सवाई माधोपुर के छहों ब्लॉक अतिदोहन की स्थिति में है।

 

अगर जल की महता को समझा नहीं गया तो हालात भयावह हो सकते हैं। साथ ही यह भी बताया कि भूजल का लेवल हर वर्ष गिरता जा रहा है। भूजल को लेवल गिरने से पानी के लिए ज्यादा खुदाई करने से पानी में टीडीएस और फ्लोराइड की मात्रा बढ़ने से कई प्रकार के गंभीर रोग पैदा हो रहे हैं। इस अवसर पर रामजीत मीना बीडब्लयूएससी के अध्यक्ष व सरपंच ग्राम पंचायत चकेरी, सीएल मीना, जिला सलाहकार (जल जीवन मिशन) आदि उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !